{"_id":"6982c07dd346434a15093917","slug":"archana-puran-singh-revealed-she-had-miscarriage-because-of-his-husband-parmeet-sethi-2026-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अर्चना पूरन सिंह ने झेला पहला बच्चा खोने का दर्द, दूसरी प्रेग्नेंसी के वक्त पति को याद कर हुईं भावुक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अर्चना पूरन सिंह ने झेला पहला बच्चा खोने का दर्द, दूसरी प्रेग्नेंसी के वक्त पति को याद कर हुईं भावुक
Wed, 04 Feb 2026 09:14 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:14 AM IST
सार
Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में अपनी जिंदगी में हुए बड़े हादसे के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी में करीबी शख्स लापरवाह था।
विज्ञापन
अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने व्लॉग 'प्यार दोस्ती है' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने शादी के चार साल के अंदर ही कंसीव कर लिया था। हालांकि उनका मिसकैरेज हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति परमीत सेठी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी लापरवाह थे। इस बात को परमीत सेठी ने भी माना।
विज्ञापन
Trending Videos
अंदर तक टूट गईं थीं अर्चना
अर्चना पूरन सिंह ने अपना पहला बच्चा खोने के बारे में याद करते हुए बताया 'मैंने कंसीव कर लिया था लेकिन मैं वो प्रेग्नेंसी सस्टेन नहीं कर पाई थी। उस वक्त मैं एक फिल्म पर काम कर रही थी और मेरा मिसकैरेज हो गया था। मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे हों। मैं मिसकैरेज से अंदर तक टूट गई थी।'

परमीत सेठी, अर्चना पूरन सिंह
- फोटो : एक्स
अपने रिश्ते से खुश थे परमीत
अर्चना की इस बात पर उनके पति परमीत ने कहा 'आपका दर्द देखकर मुझे लगा था कि हमें बच्चों की जरूरत नहीं है। मैं बस हम दोनों के साथ ही बहुत खुश था।' इस पर अर्चना ने बताया 'परमीत ने मुझसे कहा कि उनका रिश्ता अपने आप में पूरा है।' फिर परमीत ने कहा 'हम बहुत क्लोज थे और हमारे बीच किसी तीसरे की जगह नहीं थे।' अर्चना ने इस पर जवाब दिया कि वह परमीत की इस बात से सहमत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बाहर का नहीं बल्कि अपना होगा। हालांकि उस वक्त परमीत, अर्चना के मां बनने की इच्छा नहीं समझ पा रहे थे।

फिल्म 'वाराणसी' को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू हुए थे हैरान
दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अर्चना
अर्चना पूरन सिंह ने बताया 'मैं उस वक्त 34 साल की थी। मुझे लगा मैं बूढ़ी हो रही हूं और शायद मेरे कभी बच्चे न हों।' उन्होंने बताया कि पहला बच्चा खोने के बाद वह दोबारा प्रेग्नेंट हुईं। इस पर परमीत ने बताया 'मैंने आपको बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया। उस वक्त आपको पूरा बेड रेस्ट चाहिए था और मैंने आपसे कहा था कि मैं फुटबॉल खेलने जा रहा हूं।' अर्चना ने आगे बताया 'मैं बीमार थी, पहला बच्चा खोने के बाद अपनी प्रेग्नेंसी बचाने की कोशिश कर रही थी, और वह फुटबॉल खेलने जा रहे थे।' परमीत ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया।