फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Archana Puran Singh Parmeet welcome Younger Son aayushmaan sethi girlfriend samiksha after aaryamann gf yogita

अर्चना पूरन सिंह के घर डबल खुशियों की दस्तक; अब 'छोटी बहू' का हुआ गृह प्रवेश, दहेज में लेकर आई ये सामान

Tue, 05 May 2026 04:59 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 05 May 2026 04:59 PM IST
सार

Aayushmaan Sethi Girlfriend Samiksha: सेठी परिवार में हर तरफ खुशियां छाई हैं। अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन की गर्लफ्रेंड योगिता पहले ही परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। अब छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी आ गई हैं। आर्यमन ने अपने हालिया व्लॉग में यह खुलासा किया।

विज्ञापन
Archana Puran Singh Parmeet welcome Younger Son aayushmaan sethi girlfriend samiksha after aaryamann gf yogita
आयुष्मान सेठी-समीक्षा, अर्चना पूरन सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के बड़े बेटे आर्यमन सेठी अपनी गर्लफ्रेंड योगिता बिहानी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में हैं। दोनों की सगाई हो चुकी है। योगिता काफी पहले ही उनके घर में शिफ्ट हो गई थीं। अब अर्चना-परमीत के छोटे बेटे आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी सेठी हाउस आ गई हैं। उनका वेलकम भी काफी खास अंदाज में हुआ। खुद आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में लेकर घर में एंट्री कराई।

विज्ञापन

अर्चना ने किया छोटी 'बहू रानी' का स्वागत
आर्यमन और योगिता पहले से ही परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह के साथ उनके घर में रह रहे हैं। हालांकि, जल्द ही दोनों नए घर में शिफ्ट होंगे। यह घर भी उन्हें माता-पिता ने दिया है। मगर, इसमें फिलहाल रेनोवेशन का काम चल रहा है। इस बीच आर्यमन के छोटे भाई आयुष्मान की गर्लफ्रेंड समीक्षा भी आ गई हैं। आर्यमन, योगिता और आयुष्मान ने बाकायदा समीक्षा को घर शिफ्ट करवाने में मदद की। पुराने फ्लैट से वे उनका सामान खाली करवाकर लाए। परमीत और अर्चना ने भी दिल खोलकर 'छोटी बहुरानी' का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Archana Puran Singh Parmeet welcome Younger Son aayushmaan sethi girlfriend samiksha after aaryamann gf yogita
आयुष्मान सेठी-समीक्षा - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या दहेज लेकर आई हैं समीक्षा?
समीक्षा सेठी पहले जिस फ्लैट में रह रही थीं, वहां से अपना पूरा सामान लेकर सेठी हाउस आई हैं। वे जब घर शिफ्ट कर रही थीं तो कॉफी मशीन बडे़ कायदे से उठाकर रखी। उन्होंने कैमरे के सामने मजाकिया अंदाज में कहा, 'यह दहेज है'। इस पर आयुष्मान ने कहा कि उनके पिता को यह बहुत पसंद आएगा। समीक्षा और आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'हम क्यूट हैं? जिंदगी को साथ जी रहे हैं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmaan Sethi (@ayushmaansethi)


विज्ञापन

परमीत सेठी का पुराना किस्सा आया सामने
आर्यमन ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए हालिया व्लॉग में समीक्षा के घर आने की झलकियां दिखाई हैं। इसमें देखा जा सकता है कि आयुष्मान खुद अपनी गर्लफ्रेंड को गोद में उठाकर अंदर लेकर जाते हैं। अर्चना पूरन सिंह भी यह देखकर खुश हो जाती हैं। परिवार में बातचीत के दौरान एक पुराना किस्सा ताजा होता है, जिसे सुन सब हंसने लगते हैं। दरअसल, परमीत सेठी ने भी अर्चना पूरन सिंह का स्वागत कुछ इसी तरह किया था। वे चार मंजिल तक उन्हें गोद में उठाकर ले गए थे। जब बच्चों ने उस पुरानी याद को ताजा किया तो परमीत ने मजाक में कहा, 'अब वे यह गलती नहीं करेंगे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed