फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Apoorva Mukhija opens on Indias got latent controversy says Mother Received Rape Threats

Apoorva Mukhija: ‘मेरी मां को रेप की धमकियां मिलीं…’, IGL विवाद के बाद अपूर्वा मुखीजा का छलका दर्द

Sat, 03 May 2025 10:57 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 03 May 2025 10:57 AM IST
सार

IGL Controversy: ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद में घिरने के बाद से चर्चा में आईं अपूर्वा मुखीजा ने विवाद के दौरान की मुश्किलों के बारे में बात की। कंटेंट क्रिएटर ने साझा किया कि विवाद की वजह से उनके परिवार को भी बहुत कुछ झेलना पड़ा।

विज्ञापन
Apoorva Mukhija opens on Indias got latent controversy says Mother Received Rape Threats
अपूर्वा मखीजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में अपने आपत्तिजनक बयान की वजह से विवादों में घिरी अपूर्वा मुखीजा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने खुलासा किया कि इस विवाद को उनके साथ उनके परिवार पर भी गहरा असर पड़ा। उन्होंने बताया कि कैसे अचानक वायरल होने के बाद अजनबी लोग उनके माता-पिता के सोशल मीडिया अकाउंट तक पहुंच गए और उनके बुरा बर्ताव करने लगें। इसके चलते उनकी मां की तबीयत भी बिगड़ गई।

विज्ञापन


अपूर्वा की मां को दी रेप की धमकी
अपूर्वा मुखीजा ने युवा से कहा, ‘लोगों ने मेरे माता-पिता के सोशल मीडिया अकाउंट खोज लिए। मेरी मां का अकाउंट पब्लिक था और जब यह सब हो रहा था, तो पहले दो दिनों तक मैं केवल अपने बारे में सोच रही थी। मैंने अपने माता-पिता के बारे में नहीं सोचा। मुझे नहीं पता था कि क्या हो रहा है?’ अपूर्वा ने उस पल को याद किया जब उन्हें पता चला कि उनकी मां को ऑनलाइन बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ रहा था। अपूर्वा ने कहा, ‘मेरी मां को बहुत सारे अपशब्द और रेप की धमकियां मिलीं। मुझे तीन दिन तक पता नहीं चला। मैंने अपने भाई को फोन किया और उसने मुझे बताया कि मां का ब्लड प्रेशर बढ़ गया है। इससे दिल का दौरा पड़ सकता है। मेरे पूछने पर कि ऐसा क्यों हो रहा है उसने मुझसे कहा, 'मम्मी ने बस लिखा, मुझे अपनी बेटी पर बहुत गर्व है और फिर कमेंट्स ऑफ कर दिए।' अपूर्वा ने आगे कहा कि इससे उन्हें बहुज ज्यादा दुख हुआ। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Neena Kulkarni: जब नीना को देखकर बोले अमिताभ- शॉट जल्दी पूरा करना.., अभिनेत्री ने साझा किया 'भूतनाथ' का किस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अपूर्वा के पिता को जिस बात का डर था वही हुआ

अपूर्वा ने अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा सम्मान और सावधानी से जीने के लिए कहा था। उन्होंने कहा, ‘जब मैं बड़ी हो रही थी, तो मेरे पिताजी हमेशा कहते थे, समाज में इज्जत रहनी चाहिए, हम इतने समय से यहां रह रहे हैं। वह हमेशा मुझसे कहते थे, गाली मत दिया करो, वीडियो मत बनाओ। अपूर्वा ने आगे बताया कि जिस बात का उन्हें डर था, वह सच हो गई। मैंने उन्हें यह सब सहने के लिए मजबूर किया और उन्होंने एक बार भी शिकायत नहीं की।’


यह खबर भी पढ़ें: Palak Tiwari: ‘हम कभी भी अपने माता-पिता की बराबरी नहीं करना चाहते’, नेपोटिज्म के आरोपों पर पलक ने दिया जवाब


क्या है मामला?
‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद में अपूर्वा मुखीजा को अपने द्वारा कहे गए आपत्तिजनक शब्दों को लेकर काफी विरोध झेलना पड़ा। उनके साथ-साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं। बाद में अपूर्वा ने एक वीडियो में खुलासा किया कि कैसे उन्हें सोशल मीडिया पर सैकड़ों अपमानजनक संदेश मिले, जिनमें एसिड अटैक, रेप और मौत की धमकियां शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed