AP Dhillon: होटल में कमरा न मिलने की वजह से सूटकेस पर सोए थे एपी ढिल्लों, सिंगर ने खुद किया खुलासा
हाल ही में, सिंगर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस बनिता संधू ने ऑफिशियल कर दिया है कि वो दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। बनिता ने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाते हुए एपी ढिल्लों के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
अपनी म्यूजिक से सबको अपना दीवाना बनाने वाले पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में, सिंगर की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस बनिता संधू ने ऑफिशियल कर दिया है कि वो दोनों एक दूसरे के प्यार में हैं। बनिता ने इंस्टाग्राम पर अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाते हुए एपी ढिल्लों के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा अब सिंगर ने खुलासा किया है कि वह सूटकेस पर सोते थे क्योंकि होटल ने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
एपी ढिल्लों पर बनी है डॉक्यूमेंट्री-सीरीज
गायक एपी ढिल्लों, जो "ब्राउन मुंडे", "समर हाई" और "एक्सक्यूज" जैसे गानों के लिए जाने जाते हैं, को हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की डॉक्यूमेंट्री-सीरीज एपी ढिल्लों फर्स्ट ऑफ ए काइंड में देखा गया था। चार एपिसोड से सजी यह डॉक्यूमेंट्री-सीरीज एक प्रवासी के रूप में ढिल्लों के अनुभव पर केंद्रित है। इस डॉक्यूमेंट्री-सीरीज में सिंगर अपने भविष्य को लेकर काफी कंफ्यूज हैं और दोस्तों के साथ एक वायरल ट्रैक तैयार करने की कोशिश करते नजर आते हैं।
Kantara 2: 'कांतारा 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
सूटकेस पर सोते थे एपी ढिल्लों
हाल ही में, एक इंटरव्यू में एपी ढिल्लों ने खुलासा किया कि उनके पास क्रेडिट कार्ड नहीं होने की वजह से होटल वालों ने उन्हें कमरा देने से मना कर दिया था। कमरा न मिल पाने के कारण सिंगर को सूटकेस पर सोना पड़ा था। सिंगर ने यह भी बताया कि यह उनकी जिंदगी का सबसे अलग अनुभव रहा है और वह इसे चाह कर भी नहीं भूला सकते हैं।
फैंस को पसंद आई यह सीरीज
आपको बता दें कि सिंगर पर आधारित डॉक्यू-सीरीज की पहली झलक 2 अगस्त को शेयर की गई थी। इस सीरीज का नाम 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' रखा गया था। यह सीरीज उनके जीवन के बारे में गहराई से बताया गया है कि अमृतपाल सिंह ढिल्लों आज कैसे सनसनी बन गए।