अनुष्का सेन वायरल पोस्ट: 'इतना खूबसूरत दिखना अपराध है'; 24 साल की एक्ट्रेस ने दिए ऐसे पोज, दीवाने हुए यूजर्स
- झारखंड के रांची में जन्मी अनुष्का सेन बचपन में माता-पिता के साथ मुंबई में बस गईं।
- अभिनेत्री 'बालवीर', 'झांसी की रानी' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए जानी जाती हैं।
- अनुष्का ने 'एम आई नेक्स्ट' में हनी नाम की 14 साल की एक लड़की का दमदार किरदार निभाया था।
विस्तार
अनुष्का सेन ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि उन्होंने सूरज की रोशनी में खूबसूरत पोज दिए हैं। अभिनेत्री ने ब्लैक स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहना है। अभिनेत्री ने ऊपर से मरून दुपट्टा डाला है। उन्होंने अपने लुक को ब्लैक सनग्लासेस से पूरा किया है।
कंगना रनौत: एक्ट्रेस ने सोनिया गांधी को कहा रहस्यमयी विदेशी नागरिक, गांधी परिवार के इतिहास पर साधा निशाना
अभिनेत्री अनुष्का सेन ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब सूरज मेरे चेहरे को चूमता है।' अभिनेत्री की पोस्ट को कई यूजर्स ने लाइक किया है और कई फैंस ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा 'अन्नू के लिए लाल रंग।' एक और यूजर ने लिखा 'चमकता हुआ खूबसूरत चेहरा।' एक और यूजर ने मजाक में लिखा 'कोई पुलिस को बुलाओ। इतना खूबसूरत दिखना अपराध है।'
4 अगस्त 2002 को जन्मीं अनुष्का सेन झारखंड के रांची से ताल्लुक रखती हैं। बचपन में ही वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई में बस गईं। वह 'बालवीर', 'झांसी की रानी', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 11', और 'दिल दोस्ती डिलेमा' के लिए मशहूर हैं।
अभिनेत्री को साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एम आई नेक्स्ट' में देखा गया था। इसमें उन्होंने हनी नाम की 14 साल की एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जिसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म हुआ और वह गर्भवती हो गई। गर्भपात कराने के लिए उसे कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है। अभिनेत्री 2025 में रिलीज हुई सीरीज 'किल दिल' और 'है जुनून' का भी हिस्सा रहीं।