फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anurag Thakur says Government objective to encourage OTT need to engage ott to take Indian stories global

OTT: 'ओटीटी प्लेटफार्म को प्रोत्साहित करना सरकार का उद्देश्य', सेंसरशिप पर भी अनुराग ठाकुर का बयान आया सामने

Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 09 Feb 2024 11:34 PM IST
सार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म की आलोचना करने के बजाय उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए। ओटीटी प्लेटफॉर्म भारतीय कहानियों और उसकी संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने के लिए बड़ा अवसर प्रदान करती हैं।

विज्ञापन
Anurag Thakur says Government objective to encourage OTT need to engage ott to take Indian stories global
अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफार्म ने सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई कई वेब सीरीज ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की। वहीं, अब कई बड़ी फिल्में भी ओटीटी का रुख कर रही हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओटीटी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद से ओटीटी सेंसरशिप को लेकर फिर से कयास लगने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

ओटीटी प्लेटफार्म को सही रास्ते पर लाने का प्रयास
दरअसल, ओटीटी पर सेंसर न होने की वजह से मेकर्स को अपनी रचनात्मकता दिखाने की खुली छूट मिलती है, लेकिन कई बार मेकर्स पर इस छूट का फायदा उठाने का आरोप भी लगता है। इसी बीच शुक्रवार को अनंत विजय द्वारा लिखित पुस्तक 'ओवर द टॉप ओटीटी का मायाजाल' का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में अनुराग ठाकुर भी मौजूद थे, जिन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफार्म की आलोचना करने के बजाय उन्हें सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत चीजे होने पर सरकार का उठाएगी कड़े कदम
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, 'सरकार मेकर्स और कंटेंट क्रिएटर की रचनात्मकता के आड़े नहीं आएगी, लेकिन रचनात्मकता की आड़ भी कुछ भी गलत होने पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यदि आप न्यूडिटी, अभद्र भाषा का प्रदर्शन करते हैं तो हमने पहले भी कड़े कदम उठाए हैं और भविष्य में भी ऐसा करने में बिल्कुल संकोच नहीं करेंगे'।
Jagjit Singh: रूहानी आवाज से जगजीत सिंह ऐसे बने 'गजल सम्राट', पहली बार स्टेज पर देख हंस पड़े थे लोग, फिर...
 
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने अवसर
ठाकुर ने कहा, 'ओटीटी और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म भारतीय कहानियों और उसकी संस्कृति और परंपराओं को दुनिया के कोने-कोने तक ले जाने के लिए एक बड़ा अवसर प्रदान करती हैं। मैं इस चीज को सकारात्मक रूप में देखता हूं। हमें गलत चीजों को खत्म करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि अच्छे कंटेंट के जरिए देश की आवाज दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे।
Thug Life: चेन्नई में कमल हासन के साथ 'ठग लाइफ' का पहला शेड्यूल होगा शूट, जानिए कब से शुरू होगी शूटिंग

28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा ंमनोरंजन इंडस्ट्री
सूचना प्रसारण मंत्री ने मनोरंजन और जवाबदेही के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, 'सरकार का उद्देश्य व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है, उसे दबाना नहीं। मीडिया और मनोरंजन इंडस्ट्री हर साल 28 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और इसमें रोजगार और राजस्व सृजन की काफी संभावनाएं हैं'।
Amrita Singh Birthday: पापा धर्मेंद्र बोले, ओए झप्पी पा ले पुत्तर, लेकिन अमृता का रूआब देख सहम गए सनी देओल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed