फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Shares new poster of upcoming Movie Tanvi the Great Says This poster is more than collage of stars

Tanvi the Great: रिलीज से एक महीने पहले आया 'तन्वी द ग्रेट' का नया पोस्टर, अनुपम खेर बोले- यह सिर्फ कोलाज नहीं

Wed, 18 Jun 2025 06:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jun 2025 06:13 PM IST
सार

Tanvi the Great New Poster: अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर चर्चा में हैं, जिसकी रिलीज को सिर्फ एक महीना बचा है। आज बुधवार को उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।

विज्ञापन
Anupam Kher Shares new poster of upcoming Movie Tanvi the Great Says This poster is more than collage of stars
'तन्वी द ग्रेट' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुपम खेर की आगामी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' की रिलीज को अब सिर्फ एक महीना बाकी है। यह फिल्म अभिनेता के लिए कई मायनों में खास है। वे फिल्म में अभिनय करते तो दिखेंगे ही, साथ ही लंबे अरसे बाद उन्होंने निर्देशन की दुनिया में वापसी की है। आज बुधवार को अनुपम खेर ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है।

विज्ञापन

युवा लड़की पर आधारित है फिल्म की कहानी
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इसमें पूरी स्टारकास्ट एक साथ नजर आ रही है। इसके साथ अभिनेता ने कैप्शन लिखा है, 'यह पोस्टर सिर्फ सितारों का कोलाज नहीं है, बल्कि इससे कहीं बढ़कर है। यह कहानियों का एक कैनवास है, जो एक युवा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है। वह लेबल, सीमाओं और महानता की हर आसान परिभाषा को चुनौती देती है। एक ऐसी दुनिया, जो उसे एक बॉक्स में फिट करने की कोशिश करती है, वह सीमाओं से बाहर रंग भरने की हिम्मत करती है। वह 'तन्वी द ग्रेट है'।

View this post on Instagram

A post shared by anupamkherstudio (@anupamkherstudio)

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन सिनेमाघरों में आएगी 'तन्वी द ग्रेट'

अभिनेता ने आगे लिखा है, 'फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सिर्फ एक महीना बाकी है। फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में शुभांगी लीड रोल अदा कर रही हैं। उनके अलावा अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, बोमन ईरानी, पल्लवी जोशी, नासिर, करण ठक्कर और इयान ग्लेन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण खुद अनुपम खेर ने किया है।

Maalik: 'मालिक' का BTS Video वायरल, नामुमकिन गाने में रोमांस करते दिखे राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर

विज्ञापन

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी फिल्म
फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का प्रीमियर इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। अब इसे न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में दिखया जाएगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का प्रीमियर 19 जून को है। फिलहाल फिल्म के नए पोस्टर पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed