फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam kher remembers late actor mukul dev and says his death was shocking and unbelievable

Anupam Kher: मुकुल देव के निधन की खबर सुन भावुक हुए अनुपम खेर, बोले- ‘दोस्त, दुनिया आपको याद करेगी…’

Sun, 25 May 2025 11:09 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 25 May 2025 11:09 AM IST
सार

Anupam Kher Reaction on Mukul Dev Death: शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव के निधन की खबर ने मनोरंजन की दुनिया को स्तब्ध कर दिया था। तमाम भारतीय सेलेब्स ने इस पर शोक व्यक्त किया। अब अभिनेता अनुपम खेर ने एक भावुक संदेश साझा किया है। 

विज्ञापन
Anupam kher remembers late actor mukul dev and says his death was shocking and unbelievable
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मुकुल देव ने 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी इस खबर से सिनेमाई दुनिया में शोक की लहर छा गई। भारतीय कलाकार अपने-अपने तरीके से उन्हें याद कर अपना शोक व्यक्त कर रहे हैं। अब अभिनेता अनुपम खेर को लंदन से मुंबई आते हुए मुकुल देव के निधन की खबर मिली, तो उन्होंने देर रात दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए एक वीडियो साझा किया है।  आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन


अनुपम खेर ने कहा यह बुहत दुखद है
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है,  जिसमें वो कह रहे हैं कि शनिवार की रात लंदन से लौटने के बाद उन्हें मुकुल देव के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरा दोस्त मुकुल देव नहीं है, यह आश्चर्य करने वाला है। यह बहुत दुखद है, वह बहुत जिदा दिल इंसान था। कैसे इंसान था हो जाता है, समझ नहीं आता।’
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन




मुकुल देव बहुत सकारात्मक थे
आगे अभिनेता ने बातचीत करते हुए कहा, 'हमने बहुत वक्त साथ गुजारा ‘चार दिन की चांदनी’ के अलावा भी दो-तीन फिल्मों में काम किया। इसलिए हम दोस्त बने तो हम 2-3 महीने में एकबार फोन पर बात कर लेते थे। वह हमेशा अच्छी बात करता था, सकारात्मक था और वह सिर्फ अपना काम करता था। मैं ये नहीं कहूंगा कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त था, लेकिन हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से जानते थे और साथ थे।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो दिवंगत मुकुल देव के परिवार को क्या बोले, उन्हें समझ नहीं आ रहा है। 

यह खबर भी पढ़ें: Mukul Dev: सलमान ने लिखा- 'याद आओगे भाई', अजय बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'; मुकुल देव के निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध

अनुपम ने दिवंगत अभिनेता की बातों को किया याद
इस वीडियो संदेश के जरिए अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर मुकुल देव को याद किया। उन्होंने कहा, 'वह मुझे बोलता था कि साब और क्या सिखाओगे।  मैं एक्टिंग तो सीख ही लूंगा, जिंदगी के बारे में सिखाओ कुछ। पता नहीं वो क्या समझता था मुझे। मुकुल देव, मेरे दोस्त, तुम बहुत जल्दी चले गए।' उन्होंने मुकुल देव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुनिया उन्हें याद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed