Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher celebrates wife Kirron Kher birthday and shares lovely post for her

Kirron Kher: अनुपम खेर ने पत्नी किरण को दिया जन्मदिन का खास तोहफा, बोले- 'तुम मेरे जीवन का अहम हिस्सा'

Sat, 14 Jun 2025 03:39 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 14 Jun 2025 03:39 PM IST
सार

Kirron Kher Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री किरण खेर का आज शनिवार को जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनके पति और अभिनेता अनुपम खेर ने दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है। 

विज्ञापन
Anupam Kher celebrates wife Kirron Kher birthday and shares lovely post for her
अनुपम खेर और किरण खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @anupampkher

विस्तार

मशहूर एक्ट्रेस किरण खेर आज 14 जून को अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खुशी के मौके पर मनोरंजन जगत के स्टार्स उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। अब अभिनेत्री के पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है और एक प्यारा नोट भी लिखा है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन

साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें 
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर के जन्मदिन के खास अवसर पर उनकी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें पुराने समय की हैं, जिनमें कुछ फोटोज में अभिनेता भी साथ में दिख रहे हैं। हालांकि, सभी तस्वीरें कुछ कहानियां कहती दिख रही हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)


 

पत्नी के लिए लिखा प्यारा नोट
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं किरन। हर साल तुम्हारे जन्मदिन पर नई तस्वीरें ढूंढ़ना एक चुनौती बन जाता है। लेकिन अंत में मैं वही पुरानी तस्वीरें चुनता हूं, क्योंकि वे ही तुम्हारे व्यक्तित्व को सबसे खूबसूरती से दर्शाती हैं- मस्तमौला, खूबसूरत, सुरुचिपूर्ण, सहज, प्रेमपूर्ण, दयालु, करुणाशील, और कभी-कभी धैर्यवान भी, लेकिन हमेशा जिंदादिल और मेर जीवन का एक अहम हिस्सा हो। ईश्वर तुम्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन दे। तुम्हारा चेहरा हमेशा मुस्कुराता रहे और मन शांत बना रहे, ढेर सारा प्यार और दिल से प्रार्थनाएं।’

यह खबर भी पढ़ें: Dharmendra: 'मेरी एक किस ने लोगों को हिला डाला..', फिल्म 'रॉकी और रानी..' के सीन पर धर्मेंद्र का अनोखा बयान

अनुपम खेर का वर्कफ्रंट
अनुपम खेर जल्द ही फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे। ‘मेट्रो इन दिनों’ एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसे अनुराग बसु ने लिखा और निर्देशित किया है। यह बसु की ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ (2007) का सीक्वल है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed