Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anupam Kher Arrives Rashtrapati Bhavan To Attend Tanvi The Great Special Screening For President Murmu

Tanvi The Great: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देखी ‘तन्वी द ग्रेट’, अनुपम खेर समेत फिल्म की कास्ट रही मौजूद

Fri, 11 Jul 2025 10:39 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 11 Jul 2025 10:39 PM IST
सार

Tanvi The Great Special Screening: अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की आज राष्ट्रपति भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म देखी और सराही।

विज्ञापन
Anupam Kher Arrives Rashtrapati Bhavan To Attend Tanvi The Great Special Screening For President Murmu
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ 'तन्वी द ग्रेट' की पूरी कास्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में अनुपम खेर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ देखी। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर समेत फिल्म की बाकी कास्ट मौजूद रही। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के साथ फिल्म की कास्ट ने ली तस्वीर
इस दौरान फिल्म की कास्ट ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीर भी खिंचाई। इसमें दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, बोमन ईरानी, तन्वी की मुख्य भूमिका निभाने वाली शुभांगी दत्त, करण टैकर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


शुभांगी दत्त ने खुद को बताया भाग्यशाली
राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा फिल्म देखने पर ‘तन्वी द ग्रेट’ की मुख्य अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने कहा कि हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं। राष्ट्रपति महोदया ने फिल्म देखी। उन्होंने हमारे काम और फिल्म की सराहना की। हम राष्ट्रपति भवन में हैं। हम बहुत भाग्यशाली हैं। हम बहुत आभारी हैं। मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी सपने में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



ब्लैक सूट में नजर आए अनुपम खेर
फिल्म की आधिकारिक रिलीज से पहले राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए यह स्क्रीनिंग आयोजित की गई है। स्क्रीनिंग के लिए अनुपम खेर काले रंग के और बोमन ईरानी भूरे रंग के सूट में पहुंचे। तन्वी की मुख्य भूमिका निभाने वाली शुभांगी और करण टैकर भी इस खास मौके पर बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

 

कई फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी है फिल्म की स्क्रीनिंग
ऑटिज्म और भारतीय सेना पर केंद्रित इस फिल्म को कान, न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और लंदन में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में पहले ही काफी तारीफें मिल चुकी हैं। 

अनुपम खेर बोले- सम्मानित महसूस कर रहा हूं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा फिल्म देखे जाने को लेकर अनुपम खेर ने स्क्रीनिंग से पहले ही कहा था कि उन्हें बेहद सम्मानित महसूस हो रहा है। ऑटिज्म और भारतीय सेना पर केंद्रित इस फिल्म को सशस्त्र बलों की कमांडर-इन-चीफ से बेहतर कौन प्रदर्शित कर सकता है? एक नेता के रूप में वह शालीनता और अग्रणी नेतृत्व की प्रतिमूर्ति हैं। हम सभी बेसब्री से उनके द्वारा फिल्म देखने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed