फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral

अन्नू कपूर का विवादित बयान: रणबीर और रणवीर पर क्या बोल गए अन्नू कपूर? यूजर्स बोले- आप कौन हो पहले ये बताओ?

Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 31 Aug 2026 10:33 PM IST
सार

Annu Kapoor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नए दौर के एक्टर्स को लेकर ऐसी बात कही, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral
अन्नू कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें अन्नू कपूर ने कहा कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा को न तो व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और न ही उनके काम को ज्यादा फॉलो करते हैं।

विज्ञापन

ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली
भानु पाठक के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अन्नू कपूर से रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि वह इन एक्टर्स को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते।

विज्ञापन

अन्नू कपूर ने कहा, ‘ना शक्ल से जानता हूं, ना पर्सनली जानता हूं। अगर वो मेरे सामने आ जाएं तो मुझे पता भी नहीं है…’

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि वह इन एक्टर्स के काम को भी ज्यादा नहीं देखते। रणबीर कपूर के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें वह इसलिए जानते हैं क्योंकि वह दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं।

अन्नू कपूर ने कहा, ‘रणबीर तो ऋषि कपूर का लड़का है ना, इसीलिए मैं जानता हूं। बाकी मैंने कभी उनका काम नहीं देखा है। कैसे बोलते हैं, कैसे खड़े होते हैं, मुझे क्या पता कि क्या बात करते हैं।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by tahirJasus 007 (@tahirjasus2)

यूजर्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

  • अन्नू कपूर के इस बयान पर यूजर्स ने कड़े रिएक्शन दिए हैं।
  • एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे भी तेरा नाम नहीं पता।’
  • वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘आप कौन हो पहले ये बताओ?’
  • एक अन्यू यूजर ने लिखा- ‘ईगो झलक रहा है, इस उम्र में भी हंबल नहीं हैं।’
  • दूसरे यूजर ने लिखा- ‘कुछ तो शर्म करो भाई।’
  • इसके अलावा कई यूजर्स ने उनसे सवाल पूछे कि आप बताइए पहले कि आप कौन हैं।
  • साथ ही कुछ यूजर्स ने उनके तमन्ना को दिए पुरान बयान का हवाला देते हुए लिखा कि ये बस तमन्ना को जानते हैं। 


पहले भी तमन्ना भाटिया पर किया था विवादित कमेंट 
साल 2025 में अन्नू कपूर ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया की बॉडी का जिक्र करते हुए विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था, 'माशा अल्लाह क्या दूधिया बदन है।’ इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था।

Annu Kapoor Says He Doesnt Know Ranbir Kapoor Ranveer Singh Or Sidharth Malhotra Video Goes Viral
अन्नू कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
अन्नू कपूर की फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करें तो अन्नू कपूर हाल ही में फिल्म ‘उत्तर दा पुत्तर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ रुखसार रहमान, बृजेंद्र काला, पवन मल्होत्रा और अन्य कलाकार भी नजर आए थे। फिल्म जुलाई 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें- ‘रेस 4’ में आमिर खान की एंट्री की खबरों पर प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने दिया रिएक्शन, बताया फिल्म की कास्ट का सच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed