फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ankita Lokhande trolled For Her Reaction On Mumbai Dust Storm Actress Shared Video See Netizens Comments

Ankita Lokhande:'ओवरएक्टिंग की दुकान', ट्रोलर्स के निशाने पर आईं अंकिता, मुंबई में हुई दुर्घटना का बनाया मजाक!

Tue, 14 May 2024 02:34 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 14 May 2024 02:34 PM IST
सार

अंकिता लोखंडे आए दिन किसी न किसी वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। एक बार फिर अंकिता ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखर यूजर्स उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कह रहे हैं।

विज्ञापन
Ankita Lokhande trolled For Her Reaction On Mumbai Dust Storm Actress Shared Video See Netizens Comments
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन उन्हें किसी न किसी कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक बार फिर अभिनेत्री ट्रोलर्स के निशाने पर आई हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुंबई में आई धूल भरी आंधी को देखकर हैरान होती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके ऐसे हाव-भाव देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान कह रहे हैं। 

विज्ञापन

अभिनेत्री साझा किया वीडियो

अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है। इसमें वह मुंबई में अपने अपार्टमेंट की बालकनी में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में वह तूफानी बारिश और बाहर के दृश्य की ओर इशारा करती हुई नजर आ रही हैं। उनके वीडियो में मुंबई की धूल भरी आंधी साफ दिख रही है। वीडियो में अभिनेत्री कहती दिख रही हैं, 'ये क्या हो रहा है यार? ये क्यों हो रहा है ऐसे? ये क्या है? क्या बकवास है?'

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain 💜 (@lokhandeankita.world)

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले- 'ओवरएक्टिंग की दुकान'

अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है। अंकिता के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में उनके हाव-भाव देखकर देखकर फैंस उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'ओवरएक्टिंग की दुकान', वहीं एक अन्य यूजन ने लिखा, 'मैडम जी इसको आंधी बोलते हैं।' एक अन्य ने लिखा, 'यह आपके लिए अच्छा है, लेकिन बेघर लोगों के बारे में सोचिए, वे कैसे जीवित रहेंगे?' इसी तरह तमाम यूजर्स उन्हें इस वीडियो को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।


'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में आई थीं नजर

गौरतलब है कि सोमवार को मुंबई के घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा होर्डिंग गिरने से लगभग 100 लोग फंस गए, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई है। वहीं, अंकिता लोखंडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने यमुना बाई का किरदार निभाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed