फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anirudh Ravichander and Kavya Maran wedding confirmed Uncle Gives A Big Statement

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन कर रहे हैं शादी? मामा ने दिया बड़ा बयान, कहा- ‘ये तो तय है’; फैंस हुए उत्साहित

Sun, 28 Jun 2026 06:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 28 Jun 2026 06:22 PM IST
सार

Anirudh Ravichander and Kavya Maran: साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिर तेज हो गई हैं। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Anirudh Ravichander and Kavya Maran wedding confirmed Uncle Gives A Big Statement
काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय से अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिश्ते को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब एक नया बयान सामने आने के बाद फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन

मामा के बयान से बढ़ी हलचल
अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई जी महेंद्र ने हाल ही में केपीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया। उन्होंने अनिरुद्ध को बहुत सॉफ्ट लड़का बताते हुए कहा कि वह जल्द ही एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं इस मौके पर उसे बधाई देना चाहता हूं। जो मुझे बताया गया है, उसके मुताबिक ये शादी पक्की है।’ हालांकि उन्होंने शादी की तारीख या जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। काव्या की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह कोई आम लड़की नहीं हैं, बल्कि बहुत मेहनती और काबिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों की जोड़ी अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Anirudh Ravichander and Kavya Maran wedding confirmed Uncle Gives A Big Statement
अनिरुद्ध और काव्या मारन साथ दिखे - फोटो : एक्स (ट्विटर)

अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि
इन सब बातों के बावजूद, अनिरुद्ध और काव्या दोनों ने अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चुप ही रहे हैं।

पहले भी उड़ी थीं डेटिंग की खबरें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों का नाम साथ जोड़ा गया हो। साल 2025 में एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों एक साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं और शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।

हालांकि उस समय अनिरुद्ध ने इन खबरों को मजाक में टाल दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘शादी? अरे भाई, थोड़ा चिल करो, अफवाहें फैलाना बंद करो।’

Anirudh Ravichander and Kavya Maran wedding confirmed Uncle Gives A Big Statement
अनिरुद्ध रविचंदर, काव्या मारन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं अनिरुद्ध और काव्या?
अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े म्यूजिक कंपोजर्स में से एक हैं। उनका गाना ‘व्हाए दिस कोलावेरी डी’ दुनियाभर में वायरल हुआ था और उन्हें खास पहचान दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- कभी अक्षय-शाहरुख और अजय देवगन को देता था टक्कर, इन गलतियों से बदली जिंदगी; जानें अविनाश वाधवन की कहानी

वहीं, काव्या मारन देश के बड़े बिजनेस ग्रुप सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह सन टीवी नेटवर्क की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद को भी संभालती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed