Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Bride Parents feels blessed and says hume Ram Mil Gaye hain

Anant-Radhika Wedding: अनंत को दामाद के रूप में पाकर खुश हैं राधिका के माता-पिता, कहा- हमें राम मिल गए हैं

Thu, 18 Jul 2024 02:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 18 Jul 2024 02:18 PM IST
सार

वीरेन मर्चेंट ने कहा, "माफ करना, मेरी हिंदी मुकेश भाई जितनी अच्छी नहीं है, इसलिए मैं इस अवसर पर अंग्रेजी में बात करना चाहता हूं। या मैं कच्छी में भी बोल सकता हूं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद।"

विज्ञापन
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Bride Parents feels blessed and says hume Ram Mil Gaye hain
वीरेन मर्चेंट, शैला मर्चेंट और अनंत-राधिका - फोटो : इंस्टाग्राम @swamikailashanandgiri_official

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी की चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों में भी खूब हो रही है। शादी के बाद दोनों का गुजरात के जामनगर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों ने बड़े ही उत्साह के साथ नवविवाहित जोड़े का स्वागत किया। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका मर्चेंट के पिता वीरेन मर्चेंट को सभी का शुक्रिया अदा करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


वीरेन मर्चेंट ने की दामाद की तारीफ
वीरेन मर्चेंट ने कहा, "माफ करना, मेरी हिंदी मुकेश भाई जितनी अच्छी नहीं है, इसलिए मैं इस अवसर पर अंग्रेजी में बात करना चाहता हूं। या मैं कच्छी में भी बोल सकता हूं। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, यहां आने के लिए आप सभी का धन्यवाद। और आपकी उपस्थिति दोनों परिवारों और विशेष रूप से अनंत और राधिका के लिए बहुत मायने रखती है। आप सभी ने जोड़े को अपना आशीर्वाद दिया। इसके लिए हम बहुत-बहुत भाग्यशाली हैं।"
विज्ञापन


राधिका की मां ने अनंत को कहा 'राम'
राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट ने अपने दामाद अनंत अंबानी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, “आप सब इतना कीमती वक्त निकाल कर शादी में आए, उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी राधिका का नाम कृष्ण की राधा है और मेरे अनंत का जन्म राम नवमी के दिन हुआ था। तो मुझे राम ही मिल गए हैं। आप सब परिवार हैं और आप आए। जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।"
विज्ञापन
विज्ञापन


जामनगर में हुआ भव्य स्वागत
बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियोज में जामनगर के लोग अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो में पारंपरिक साड़ियों में सजी महिलाएं राधिका की आरती करके और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर स्वागत करती दिखीं। राधिका और अनंत दोनों ही बेहद खुश दिख रहे थे। इंटरनेट पर हर तरफ यह वीडियो छाया हुआ था।

Rajadhiraaj: मुंबई में अगले महीने होगी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण लीला, प्रसून जोशी ने संभाली व्यास गद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed