फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Anant Ambani and Radhika Merchant Haldi Video Viral Groom Dumps A Bucket Of Haldi On Nita Ambani See Video

Anant Radhika Wedding: शादी से नया वीडियो आया सामने, मां नीता मां पर बाल्टी से हल्दी डालते दिखे दूल्हे राजा

Fri, 26 Jul 2024 02:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 26 Jul 2024 02:38 PM IST
सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी का मस्ती भरा वीडियो सामने आया है। इसमें अंबानी परिवार के साथ रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Anant Ambani and Radhika Merchant Haldi Video Viral Groom Dumps A Bucket Of Haldi On Nita Ambani See Video
अनंत-राधिका हल्दी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे थे। अब तक इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। अब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हल्दी वीडियो सामने आया है। ये वीडियो काफी मजेदार है। इसमें मुकेश अंबानी द्वारा नीता अंबानी के चेहरे पर प्यार से हल्दी लगाने से लेकर हार्दिक पांड्या और रणवीर सिंह का डांस फ्लोर पर आग लगाने की सीन देखने को मिला है।

विज्ञापन

अनंत ने मां के ऊपर डाली बाल्टी भर हल्दी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी का मस्ती भरा ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। वीडियो में अनंत अंबानी को अपनी मां नीता अंबानी पर हल्दी की बाल्टी डालते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद मुकेश अंबानी भी इस मस्ती में शामिल हो गए। अनंत को राधिका के पिता के चेहरे पर हल्दी लगाते और अपनी पत्नी के साथ नाचते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



जमकर मस्ती करते दिखे रणवीर-हार्दिक

इसके अलावा रणवीर सिंह और हार्दिक पांड्या ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में खूब मस्ती की। रणवीर ने स्टेज पर भांगड़ा किया, तो हार्दिक भी उनके साथ शामिल हो गए और दोनों ने स्टेज पर आग लगा दी। इसके बाद उन्होंने स्टेज पर ढोल बजाया और दर्शकों पर फेंकने के लिए फूल इकट्ठा किए। रणवीर ने एक टोकरी में फूल की पंखुड़ियां इकट्ठी कीं और उसे हार्दिक के सिर पर रख दिया। इसके बाद हार्दिक डांस करने लगे, तो रणवीर स्टेज से कूद गए।


शादी में शामिल हुईं तमाम हस्तियां

मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी ने जुलाई की शुरुआत में मुंबई में अपने निवास एंटीलिया में अपने बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की रस्मों की शुरुआत ममेरू समारोह से की। अनंत और राधिका की शादी 12 जुलाई को हुई, जिसमें तमाम जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। शादी में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, विक्की कौशल समेत कई सितारे नजर आए। 

Shekhar Home: एक बार फिर दिल जीतने आ रहे हैं के के मेनन, 'शेखर होम' में निभाएंगे जासूस का किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed