फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan sells his duplex apartment with 168 percent of profit in mumbai

Amitabh Bachchan: बच्चन का नाम लगा हो तो मुंबई में फ्लैट भी वीआईपी, देखिए कितने फीसदी मुनाफा सिर्फ चार साल में

Mon, 20 Jan 2025 08:57 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 20 Jan 2025 08:57 PM IST
सार

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के ओशिवारा में अपना आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा, जिसे उन्होंने चार साल पहले खरीदा था। अपने फ्लैट को बेचकर बिग बी ने 168 फीसदी का मुनाफा कमाया है। 
 

विज्ञापन
Amitabh Bachchan sells his duplex apartment with 168 percent of profit in mumbai
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan

विस्तार

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में मुंबई के ओशिवारा में अपना आलीशान डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा है। इस अपार्टमेंट को बेचकर बॉलीवुड के शहंशाह ने एक बहुत बड़ा मुनाफा कमाया है, जिसे सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं। आइए जानते हैं अभिनेता ने इस अपार्टमेंट को बेचकर कितना लाभ कमाया है। 

विज्ञापन


चार साल में मिला कितने फीसदी मुनाफा? 
बिग बी ने यह अपार्टमेंट अप्रैल 2021 में 31 करोड़ रुपये के मूल्य पर खरीदा था। अब चार वर्षों बाद जनवरी 2025 में जब उन्होंने इसे बेचा तो इसकी कीमत 83 करोड़ रुपये हो गई है। इसकी कीमत में सीधे तौर पर 168 प्रतिशत की बढ़त आई है, जबकि बाकी  इलाकों में फ्लैट के दाम इतने नहीं बढ़े हैं। संभवतः कीमत में बढ़त का एक यह कारण है कि यह अमिताभ बच्चन का  फ्लैट है, जिससे इसकी गिनती वीआईपी फ्लैट में होने लगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: टीवी पर अपनी फोटो देख घबराया सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी, बचने के लिए बनाई ये योजना

विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चन कर चुके हैं 100 करोड़ का रियल स्टेट निवेश
रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल अक्तूबर में अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ 24.95 करोड़ की संपत्ति खरीदी, जिससे 2024 में बच्चन परिवार का कुल रियल एस्टेट निवेश 100 करोड़ रुपये हो गया।


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'इमरजेंसी' को मिला फायदा, 'फतेह' की हालत खराब; जानें रविवार को किसने किया कितना कलेक्शन

अमिताभ बच्चन का वर्क फ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल आखिरी बार रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आएं। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। मौजूदा समय में वह ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो को होस्ट कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्मों की बात करें तो वह 'आंख मिचौली 2' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed