फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan Epic Reply To User Who Try To Troll Him For Caller Tune Big B Says Tolled To Government

Amitabh Bachchan: कॉलर ट्यून से परेशान यूजर ने अमिताभ से कहा- फोन पर बोलना बंद करिए; बिग बी ने दिया करारा जवाब

Mon, 23 Jun 2025 03:07 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Mon, 23 Jun 2025 03:07 PM IST
सार

Amitabh Bachchan Trolled: बिग बी अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रिप्लाई और कमेंट को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। अब एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Epic Reply To User Who Try To Troll Him For Caller Tune Big B Says Tolled To Government
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनके ट्वीट अक्सर चर्चा में रहते हैं। क्योंकि कभी वो ब्लैंक ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, तो कभी यूजर्स को और ट्रोलर्स को दिए अपने जवाब से बिग बी सुर्खियां बटोरते हैं। अब एक बार फिर बिग ने एक यूजर को कुछ ऐसा रिप्लाई दिया है, जो वायरल हो गया है। बिग बी के रिप्लाई की अब काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

बिग बी का रिप्लाई हुआ वायरल
अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर देर रात एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में बिग बी ने लिखा, ‘जी हां हुजूर, मैं भी एक प्रशंसक हूं तो?’ बिग बी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने किसी को कॉल करने पर उनकी आवाज में आने सुनाई देने वाली कॉलर ट्यून का जिक्र करते हुए कमेंट किया, ‘तो फोन पर बोलना बंद करो भाई’। यूजर के इस कमेंट पर बिग बी ने जो रिप्लाई किया वो वायरल हो गया। बिग बी ने यूजर को रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।’

विज्ञापन


ट्रोलर को दिया मुंहतोड़ जवाब
इसी पोस्ट पर एक और यूजर ने बिग बी को ट्रोल करने का प्रयास किया। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सॉलिड नशा करते हो सर।’ महानायक ने इसका रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘एक नशा किए हुए ही ऐसा लिख सकता है, जैसा आपने लिखा है।’ बिग बी ये नेटिजंस को ये रिप्लाई अब लगातार चर्चा में बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक की ‘कालीधर लापता’ को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे बिग बी
अक्सर जरूरी मुद्दों पर अपनी चुप्पी को लेकर लोगों के निशाने पर रहने वाले बिग बी पिछले कुछ दिनों से अपने बेटे अभिषेक बच्चन की आगामी फिल्म ‘कालीधर लापता’ को सोशल मीडिया पर प्रमोट कर रहे हैं। बिग बी ने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के अभिनय की भी तारीफ करते हुए कुछ ट्वीट किए हैं। साथ ही वो फिल्म और अभिषेक बच्चन की तारीफ से जुड़े हुए ट्वीट्स को व पोस्ट को भी लगातार री-शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed