फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan AI Video amazed him fan make his still photo in video He says wonders Where to Next

Amitabh Bachchan AI Video: अमिताभ बच्चन अपने एआई को देखकर हुए आश्चर्यचकित, वीडियो देखकर बोले- आगे कहां..

Tue, 16 Apr 2024 02:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 16 Apr 2024 02:17 PM IST
सार

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन के फैन ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर खुद बिग बी भी दंग रह गए हैं। अपने इस एआई वीडियो को देखकर अभिनेता ने बताई अपने मन की बात।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan AI Video amazed him fan make his still photo in video He says wonders Where to Next
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मेगास्टार अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के एक ऐसे महान अभिनेता हैं, जिन्हें सभी प्यार करते हैं। तकरीबन पांच दशकों से फिल्मों में अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अमिताभ बच्चन को सभी प्यार से बिग बी कहकर बुलाते हैं। इतने सालों के बाद आज भी अमिताभ फिल्मों में सक्रिय हैं। अभिनेता के ऐसा लाखों किरदार हैं, जिन्हें लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। अमिताभ एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने अपने आपको हर तरह के माहौल में ढालने की पूरी कोशिश की है। आज के इंटरनेट जमाने में भी अमिताभ किसी से कम नहीं हैं। वह लगातार अपने सोशल मीडिया पोस्ट से अपने फैंस को आश्चर्यचकित करते रहते हैं। उन्हीं के एक फैन ने उनकी एक फोटो का एआई वीडियो बनाया है, जिसने बिग बी को ही आश्चर्यचकित कर दिया है। 
विज्ञापन


अमिताभ का एआई फैन
दरअसल, उनके एक जबरा फैन ने अमिताभ बच्चन की एक फोटो को लेकर इसका एआई वीडियो बनाया है। जिसने देखने के बाद बिग बी ने इस एआई वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने आज कछ ही घंटों पहले यह एआई वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। साथ ही उन्होंने इसको लेकर एक नोट भी लिखा है। बिग बी अपने इस फोटो से बने एआई वीडियो को देखकर इतने हैरान हो गए हैं कि उन्होंने कहा, ''आगे कहां..''। बिग बी की इस बात से यही लग रहा है कि अब एआई आगे कहां तक ले जाने वाला है। 
विज्ञापन



क्या है वीडियो में खास
अमिताभ बच्चन की एक फोटो से एआई वीडियो बनाया गया है। अपने इस एआई से बनाए गए वीडियो को देखकर अमिताभ अत्यधिक चकित रह गए हैं। इस वीडियो में अमिताभ गाना गाते नजर आ रहे हैं, साथ ही उनके चेहरे के हावभाव भी साफ नजर आ रहे हैं। गाने में म्यूजिकल टच जोड़ते हुए बैकग्राउंड में नाथन इवांस और सैंटियानो का गाना वॉलरमैन जोड़ा गया है। साथ ही अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''एआई का चमत्कार .. मेरी स्टील तस्वीर कैसे एनिमेटेड हो गई .. मैंने कुछ नहीं किया .. किसी ने एआई इमेजिंग की है , जिसका नतीजा यह निकलकर सामने आया है.. आगे कहां जाएं।'' इस एआई वीडियो के बाद फैंस लगातार बिग बी को मैसेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)



अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म
वर्कफ्रंट की बात करे तो अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन नजर आएंगे। इस फिल्म की रिलीज डेट कई बार टाली जा चुकी है, लेकिन अब जाकर इस फिल्म की रिलीज डेट 12 जुलाई तय की गई है।
BMCM Fans: बड़े मियां छोटे मियां के दीवाने हुए फैंस, सिनेमाहॉल में जमकर किया डांस, वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed