Mithun Chakraborty: अफवाह है या सच? परदे पर ओशो का किरदार अदा करने पर मिथुन चक्रवर्ती ने तोड़ी चुप्पी
Mithun Chakraborty: काफी वक्त से मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि मिथुन चक्रवर्ती ओशो पर आधारित फिल्म में लीड रोल कर सकते हैं। अब खुद मिथुन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को लेकर काफी समय से चर्चा है कि वे दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू ओशो रजनीश की बायोपिक में लीड रोल अदा करेंगे। काफी वक्त से मिथुन का लुक भी बदला हुआ है, वे लंबे बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसके बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ रही है। एक्टर किसी फिल्म में ओशो का रोल अदा करने वाले हैं या नहीं, इसे लेकर खुद उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
अटकलों पर लगाई मुहर
मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि उन्हें ओशो की भूमिका ऑफर हुई है, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं हुआ है। अभी इसमें चार-पांच लग सकते हैं। मिथुन ने फैंस की अटकलों पर बात करते हुए कहा कि लोग उनसे लगातार इस बारे में पूछते हैं। एक्टर ने कहा फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए फोटोशूट के दौरान एक फिल्म एटिडर ने ओशो के साथ उनकी समानता पर टिप्पणी की थी।
यह खबर भी पढ़ें:
Pooja Hegde Movies: 'देवा' से पहले इन हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं पूजा हेगड़े, कैसा रहा रिपोर्टकार्ड?
बोले- आने वाले वक्त में ऐसा हो सकता है
एक्टर ने आगे कहा, 'मुझे ओशो का रोल ऑफर भी हुआ है, लेकिन अभी कुछ कंफर्म नहीं है। अभी इसमें पांच-छह साल लगेंगे। शायद भविष्य में ऐसा हो। मैं यह रोल करूं'। मिथुन ने कहा, 'जब मैं द कश्मीर फाइल्स कर रहा था तब मैंने कुछ फोटोज लिए थे। मैं उनमें खास मुद्राओं में बैठा था। लोगों ने उन तस्वीरों को देखने के बाद कहा कि ओशो जैसा लग रहा हूं। मुझे ओशो रजनीश की बायोपिक भी ऑफर हुई है, लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है। अगर ओशो रजनीश की बायोपिक बनती भी है तो उसे बनने में पांच-छह साल लगेंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Javed Akhtar: जावेद अख्तर के लिए बहू-बेटे और बेटी ने किया मूवी नाइट का आयोजन, शबाना आजमी ने साझा किया वीडियो
बोले- एक बड़ी जिम्मेदारी है यह किरदार
मिथुन ने आगे कहा, 'विवेक अग्निहोत्री चाहते हैं कि मैं ओशो की बायोपिक में काम करूं। एक और इंसान ने मुझे ओशो की बायोपिक के लिए ऑफर दिया है। मैं इसे करना चाहता हूं, लेकिन मुझे पता है कि ये एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। ओशो के फॉलोवर्स के लिए वे अब भी एक जिंदा भगवान हैं। वे एक महान इंसान थे और मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं'। वर्क फ्रंट की बात करें तो मिथुन 'द दिल्ली फाइल्स' में नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें:
Vicky Kaushal-Kabir Khan: कबीर खान के साथ फिल्म में काम करेंगे विक्की कौशल? प्रोजेक्ट को लेकर चल रहा है काम