फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amid Dharmendra Deteriorating health News of Chinese actor Jackie Chan Death Fact Check

धर्मेंद्र की बिगड़ती सेहत के बीच हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन के निधन की खबर, जानिए क्या है सच्चाई?

Tue, 11 Nov 2025 09:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 11 Nov 2025 09:16 PM IST
सार

Jackie Chan Death News Fact Check: सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की बिगड़ती तबीयत की खबर सामने आई। इसी बीच उनके निधन की अफवाह भी फैली। साथ ही हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन के निधन की खबर ने भी फैंस की चिंता बढ़ा दी। जानिए, इस खबर में कितनी सच्चाई है? 

विज्ञापन
Amid Dharmendra Deteriorating health News of Chinese actor Jackie Chan Death Fact Check
जैकी चेन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

मंगलवार को सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट, खबरें सामने आईं, जिनमें यह दावा किया गया कि हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी चैन का निधन हो गया। यह जानकर भारत और दुनिया भर में मौजूद उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई। क्या सच में जैकी चैन अब इस दुनिया में नहीं रहे। जानिए, फैक्ट चेक रिपोर्ट। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता
11 नवंबर 2025 को सोशल मीडिया पर जब फैंस ने जैकी चैन के निधन की खबर देखी तो वे घबरा गए। एक फेसबुक, ट्विटर पोस्ट में कहा गया कि जैकी चैन का निधन कई साल पहले लगी एक चोट के कारण हुआ। कुछ लोगों ने तो यह भी कहा कि इस बात की पुष्टि एक्टर की बेटी ने की है। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra: बायोपिक में सनी देओल नहीं, इस एक्टर को देखना चाहते हैं धर्मेंद्र; साथ में बिना फीस लिए किया काम 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरी अफवाह निकली डेथ न्यूज 
यह खबर सुनकर जैकी चैन के फैंस आगे आए। कई फैन पेज ने बताया कि यह खबर झूठी है। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, ‘अच्छा हुआ मैंने जैकी चैन के बारे में ट्विटर पर आकर चेक किया।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘ऐसी हरकत के लिए लोगों को जेल भेजना चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने भी गुस्से में रिएक्शन दिया और लिखा, ‘मैं तो यह खबर सुनकर टूट ही गया था।’ इस तरह कई लोगों ने इस झूठी खबर पर रिएक्शन दिए। बताते चलें कि जैकी चैन से जुड़े किसी भी ऑफिशियल पोर्टल, सोशल मीडिया पेज पर भी इस तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। इससे साफ है कि जैकी चैन के निधन की खबर कोरी अफवाह है। 
 

 

   
   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed