Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   alok nath birthday career from being called sanskari babu ji to me too controversy

Alok Nath: रोमांटिक हीरो से 'संस्कारी बाबूजी' तक का सफर, फिर एक विवाद ने बर्बाद कर दिया करियर

Thu, 10 Jul 2025 07:35 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 10 Jul 2025 07:35 AM IST
सार

Alok Nath Birthday: 'संस्कारी बाबू जी' के नाम से मशहूर आलोक नाथ आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'मी टू' विवाद ने उनके पूरे करियर को बर्बाद कर दिया। चलिए आपको बताते हैं उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में।

विज्ञापन
alok nath birthday career from being called sanskari babu ji to me too controversy
आलोक नाथ - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में 'संस्कारी बाबूजी' के नाम से पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपनी अभिनय सफर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जहां हर घर में उनका नाम इज्जत और मर्यादा से जोड़ा जाने लगा। लेकिन ये सुनहरी छवि एक विवाद के बाद अचानक चकनाचूर हो गई। 10 जुलाई यानी आज अपना 69वां जन्मदिन मना रहे आलोक नाथ की जिंदगी में जहां एक तरफ सफलता की कहानियां हैं, वहीं दूसरी ओर विवादों का साया भी है।
विज्ञापन


करियर की शुरुआत
10 जुलाई 1956 को दिल्ली में जन्मे आलोक नाथ के पिता एक डॉक्टर थे और चाहते थे कि उनका बेटा भी वही पेशा अपनाए। लेकिन कॉलेज के दिनों में आलोक की रुचि रंगमंच की ओर मुड़ गई। उन्होंने रुचिका थिएटर ग्रुप से जुड़कर अभिनय की बारीकियां सीखीं और फिर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में तीन साल तक प्रशिक्षण लिया। यहीं से उन्हें 1982 की ऑस्कर विजेता फिल्म 'गांधी' में एक छोटी भूमिका मिली, जिससे उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ। इस फिल्म के लिए उन्हें 20 हजार रुपये मिले थे और यहीं से उन्होंने पिता की मंजूरी भी जीत ली।
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Rajshree More: कौन हैं राजश्री मोरे जिन्होंने मनसे नेता के बेटे पर लगाए गंभीर आरोप, पहले भी विवादों में रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

alok nath birthday career from being called sanskari babu ji to me too controversy
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक हीरो और विलेन की छवि
कम ही लोग जानते हैं कि आलोक नाथ ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक हीरो के रूप में की थी। फिल्म कामाग्नि (1987) में उन्होंने कई रोमांटिक सीन किए, जिसके बाद वो स्टार बन गए थे। इसके अलावा वो 'षड्यंत्र', 'विनाशक' जैसी फिल्मों में खलनायक की भूमिका में भी नजर आए। लेकिन जल्द ही उनकी छवि एक आदर्श पिता के रूप में बनने लगी।

'संस्कारी बाबूजी' की पहचान
1990 के दशक में जब राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्में आईं, तो आलोक नाथ की छवि पूरी तरह बदल गई। 'हम आपके हैं कौन', 'मैंने प्यार किया', 'विवाह', 'हम साथ-साथ हैं' जैसी फिल्मों में उन्होंने भावनात्मक पिता की भूमिका निभाई। टीवी पर भी 'बुनियाद', 'सपना बाबुल का बिदाई', 'वो रहने वाली महलों की' जैसे शोज में वो 'बाबूजी' बनकर लोगों के दिलों में बस गए।

ये खबर भी पढ़ें: M M Keeravani Father Death: ऑस्कर विजेता संगीतकार के पिता का निधन, पवन कल्याण समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

 

alok nath birthday career from being called sanskari babu ji to me too controversy
आलोक नाथ - फोटो : इंस्टाग्राम
'मी टू' ने बदल दी जिंदगी
लेकिन ये आदर्श छवि साल 2018 में तब टूट गई जब फिल्ममेकर और लेखिका विंता नंदा ने उन पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया। ये मामला इतना बड़ा हुआ कि आलोक नाथ का करियर लगभग खत्म हो गया। उन्हें काम मिलना एक दम बंद हो गया। हालांकि इस मामले में अदालत ने उन्हें राहत दी, लेकिन उनकी छवि पर लगा दाग कभी नहीं मिट सका। उसके बाद से उन्हें किसी फिल्म या शो में नहीं देखा गया। आखिरी बार वह 2019 की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आए थे।

 

alok nath birthday career from being called sanskari babu ji to me too controversy
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया
अब गुमनामी भरी जिंदगी जी रहे आलोक
'मी टू' विवाद के बाद आलोक नाथ ने न केवल फिल्मी दुनिया से बल्कि सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली। उनके करीबी कलाकारों ने बताया कि वो इस पूरे मामले से बेहद आहत हैं और अब काफी बदल चुके हैं। कभी विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाने वाले आलोक अब कठोर और चुपचाप हो गए हैं। उनकी करीबी दोस्त नारायणी शास्त्री ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अब बातचीत भी बहुत कम करते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed