फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars

Thandel: अल्लू अरविंद का ‘थंडेल’ निर्देशक पर भरोसा, 300 करोड़ का दांव, इस सुपरस्टार के साथ करेंगे काम

Thu, 30 Jan 2025 01:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2025 01:05 PM IST
सार

Thandel: ‘थंडेल’ के निर्देशक ने चंदू मोंडेती साझा किया कि अल्लू अरविंद उन्हें लेकर सूर्या, राम चरण, जैसे बड़े कलाकारों के साथ बड़े बजट की फिल्म बनाना चाहते हैं। निर्देशक ने यह भी साझा किया कि वह सूर्या के साथ एक फिल्म का निर्देशन करेंगे।  
 

विज्ञापन
Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars
राम चरण, चंदू मोंडेती, राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों साउथ के निर्देशक चंदू मोंडेती अपनी आगामी फिल्म ‘थंडेल’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में नागा चैतन्य और साई पल्लवी मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म को लेकर फैंस के बीच में काफी उत्साह बना हुआ है। फिल्म के प्रमोशन में निर्देशक काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन

Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars
थंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अरविंद ने जताया भरोसा
फिल्म का प्रमोशन करते हुए एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ दिलचस्प चीजें शेयर कीं। उन्होंने फिल्म की कहानी को अल्लू अरविंद को सुनाना याद किया। ‘कार्तिकेय 2’ से प्रभावित होकर अरविंद ने चंदू मोंडेती के कौशल पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने सूर्या, राम चरण या किसी अन्य बड़े सितारे के साथ एक फिल्म बनाने की चंदू के सामने पेशकश भी की। साथ ही कहा की कोई चिंता नहीं करनी है, भले ही इसके लिए 300 करोड़ रुपये की जरूरत क्यों ना हो। निर्देशक के तौर पर अल्लू अरविंद ने चंदू मोंडेती पर काफी भरोसा जताया। 

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Thandel: एक सीन की वजह से बढ़ गया ‘थंडेल’ का बजट? चंदू मोंडेती ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम
सूर्या के साथ फिल्म करेंगे चंंदू
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बीच चंदू मोंडेती ने पुष्टि की है कि वह सूर्या के साथ एक फिल्म का निर्देशन करेंगे। हालांकि, अब यह भी देखना है कि क्या वह रामचरण के साथ मिलकर फिल्म करेंगे या नहीं।

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Thandel: 'फिल्म हिट करा देना वरना घर पर सम्मान चला जाएगा’, पत्नी के होम टाउन में नागा चैतन्य ने की अनोखी मांग
विज्ञापन

Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars
नागा चैतन्य फिल्म थंडेल - फोटो : एक्स chay_akkineni
फिल्म के बजट पर तोड़ी चुप्पी
निर्देशक ने फिल्म के बढ़े हुए बजट पर भी अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा, कहा, “मैं विषय-वस्तु पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। हां बजट अनुमान से अधिक था लेकिन अल्लू अरविंद गारू और बनी वास बहुत कैलकुलेटिव हैं। वह जानते हैं कि बढ़ा हुआ पैसा कैसे लाना है। यही इस प्रोडक्शन हाउस की खूबसूरती है।” 

Allu arvind trust on Chandoo Mondeti offers 300 crore film with ram charan suriya and other big stars
थंडेल सॉन्ग शिवशक्ति पोस्टर - फोटो : एक्स - chay_akkineni
‘थंडेल’ रिलीज डेट
हाल ही में ‘थंडेल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया। फिल्म सात फरवरी को  सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'थंडेल' तेलुगु, तमिल और हिंदी में भाषा में रिलीज होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed