फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Naga chaitanya Thandel movie budget exceeded estimations director Chandoo Mondeti opens up

Thandel: एक सीन की वजह से बढ़ गया ‘थंडेल’ का बजट? चंदू मोंडेती ने तोड़ी चुप्पी

Thu, 30 Jan 2025 09:25 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Thu, 30 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

Thandel: नागा चैतन्य की आगामी फिल्म ‘थंडेल’ के बढ़े हुए बजट को लेकर काफी चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच फिल्म के निर्देशक ने इस बात को स्वीकार किया कि फिल्म का बजट सच में बढ़ गया था।
 

विज्ञापन
Naga chaitanya Thandel movie budget exceeded estimations director Chandoo Mondeti opens up
थंडेल - फोटो : इंस्टाग्राम@chayakkineni

विस्तार

नागा चैतन्य की फिल्म ‘थंडेल’ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि यह अभिनेता के करियर का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है। फिल्म का निर्देशन चंदू मोंडेती कर रहे हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म में नागा के साथ मुख्य भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म का बजट बढ़ गया है और निर्माताओं ने इस परियोजना पर लगभग 90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। अब इसके निर्देशक ने भी बजट के ज्यादा होने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन


क्या बढ़ गया फिल्म का बजट?
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक इंटरव्यू में निर्देशक चंदू मोंडेती से जब फिल्म के बढ़े हुए बजट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर अपनी राय रखी। निर्देशक ने कहा, “मैं विषय-वस्तु पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। हां बजट अनुमान से अधिक था लेकिन अल्लू अरविंद गारू और बनी वास बहुत कैलकुलेटिव हैं। वह जानते हैं कि बढ़ा हुआ पैसा कैसे लाना है। यही इस प्रोडक्शन हाउस की खूबसूरती है।” 

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें: Sky Force Collection Day 6: 'स्काई फोर्स' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, जानें छठे दिन कितना रहा कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीन की वजह से बढ़ा बजट?
निर्देशक ने फिल्म से हटाए गए के सीन का भी जिक्र किया। चंदू मोंडेती ने कहा, "मुझे प्रोडक्शन डिजाइन पर काम करते समय एक तूफान के सीन के बारे में पता चला। शुरुआत में मैं स्क्रिप्टिंग के दौरान इसे भूल गया था। मैं इस तूफान के सीन को शामिल करना चाहता था, क्योंकि मुझे लगा कि यह दर्शकों को प्रभावित कर देगा।" निर्देशक ने आगे कहा, "अल्लू अरविंद गारू ऐसा कोई सीन शामिल नहीं करना चाहते जो कहानी में फिट न हो। भले ही हमने किसी चीज पर बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए हों और अगर यह फिल्म के फ्लो को डिस्टर्ब करता है, तो अल्लू अरविंद गारू हमें इसे हटाने का सुझाव देते हैं। उनके लिए केवल अंतिम आउटपुट मायने रखता है। उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि हमने कितना खर्च किया है।"


यह खबर भी पढ़ें: Wednesday Box office Report: कोई नहीं है 'स्काई फोर्स' की टक्कर में, बॉक्स ऑफिस से हटने की कगार पर 'इमरजेंसी'


‘थंडेल’ रिलीज डेट
हाल ही में ‘थंडेल’ का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस को काफी उत्साहित कर दिया। फिल्म सात फरवरी को  सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed