फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   second season of The Great Indian Kapil Show will come soon Kapil promise not make audience wait for too long

The Great Indian Kapil Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का आएगा दूसरा सीजन, कपिल बोले- नहीं कराएंगे लंबा इंतजार

Mon, 17 Jun 2024 12:30 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 12:30 PM IST
सार

दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर चल रहे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन भी देखने को मिलेगा, जिसमें एक बार फिर से कपिल शर्मा लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे।
 

विज्ञापन
second season of The Great Indian Kapil Show will come soon Kapil promise not make audience wait for too long
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' - फोटो : इंस्टाग्राम @kapilsharma

विस्तार

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, दर्शकों को नेटफ्लिक्स पर चल रहे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन भी देखने को मिलेगा, जिसमें एक बार फिर से कपिल शर्मा लोगों को गुदगुदाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन


Pawan Kalyan: पवन कल्याण की तीन फिल्मों की शूटिंग बाकी, अब फिल्म निर्माताओं से बात करके लेंगे यह फैसला!
विज्ञापन
विज्ञापन


कपिल शर्मा ने किया यह वादा
शो के नए सीजन को लेकर कपिल शर्मा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि शो का पहला सीजन कमाल का रहा है। इस सीजन में कई चीजें ऐसी थी, जो पहली बार हुई थी। उन्होंने शो को मिले प्यार को लेकर लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस शो के लिए नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करना काफी संतोषजनक रहा। कपिल ने वादा करते हुए कहा कि दर्शकों को दूसरे सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कराया जाएगा।

Hamare Baarah Video Interview: सावरकर और गांधी दोनों का निभाया रोल, अब नए किरदार पर अन्नू कपूर का नया खुलासा

पहले सीजन में नजर आए थे ये कलाकार 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन में आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, गायक एड शीरान, विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल और हीरामंडी में काम करने वाली अभिनेत्रियों समेत कई कलाकार नजर आ चुके हैं। इनके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर भी शो में दिखाई दिए थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि शो के दूसरे सीजन में कौन-कौन सी हस्तियों को देखने का मौका मिलेगा।

Soorya: 'बॉर्डर 2' से पहले 'सूर्या' की शूटिंग शुरू करेंगे सनी देओल! दो साल के इंतजार के फल से निर्माता गदगद

22 जून को आएगा पहले सीजन का आखिरी एपिसोड
22 जून को 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पहले सीजन का अंत हो जाएगा। आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन नजर आएंगे। इस सीजन ने लोगों को जमकर हंसाने का काम किया और दर्शकों को उम्मीद है कि दूसरे सीजन में भी कॉमेडी की अच्छी डोज मिलेगी।

Sunday Box Office Collection: वीकेंड पर चंदू चैंपियन की कमाई में भारी उछाल, रविवार को 'मुंजा' ने भी मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed