फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Allu Arjun director pushpa 2 Sukumar praises actor and says he is the reason for what I am today

Allu Arju: सुकुमार ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, बोले- आज मैं जो कुछ भी हूं सिर्फ इस अभिनेता की वजह से हूं

Wed, 08 May 2024 09:54 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 08 May 2024 09:54 AM IST
सार

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की जोड़ी कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है। 20 साल पहले रिलीज हुई फिल्म आर्या की आपार सफलता का जश्न मनाया गया। इस दौरान निर्देशक सुकुमार ने अल्लू की तारीफों के बांधे पुल।

विज्ञापन
Allu Arjun director pushpa 2 Sukumar praises actor and says he is the reason for what I am today
अल्लू-सुकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अल्लू अर्जुन और सुकुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आर्या' को रिलीज हुए पूरे 20 साल हो चुके हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म को 'पुष्पा' फेम निर्देशक सुकुमार ने निर्देशित किया है। यह फिल्म सिर्फ 4 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में 30 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म के पूरे 20 साल होने पर इसका जश्न मनाया गया। हैदराबाद में फिल्म को लेकर एक खास पार्टी का आयोजन किया गया। इस फिल्म से जुड़ी पूरी स्टारकास्ट वहां मौजूद थी। 
विज्ञापन


अल्लू अर्जुन की तारीफ के बांधे पुल
इस दौरान सुकुमार ने अपने दिल की कई बातों को लोगों के सामने खुलकर बताया। उन्होंने कहा, ''जब वह फिल्म इंडस्ट्री में नए आए थे तब उन्हें एक रीमेक फिल्म का निर्देशन करने के लिए कहा गया था, जिसके लिए उन्होंने साफ मना कर दिया था।'' आगे सुकुमार ने कहा, ''मुझे लगा था कि आर्या जैसी फिल्म काम नहीं कर पाएगी। इसलिए मैंने उस समय एक दूसरी स्क्रिप्ट पर भी काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन बन्नी (अल्लू अर्जुन को प्यार से सभी बन्नी बुलाते हैं) को फिल्म 'आर्या' की स्क्रिप्ट कुछ ज्यादा ही पसंद थी। उस समय बन्नी की उम्र केवल 18 साल की थी। लेकिन बन्नी ने मुझे यह एहसास दिलाया कि इस फिल्म की स्टोरी में दम है। इसलिए मैं आज जो कुछ भी हूं उसका कारण अल्लू अर्जुन ही हैं।''
विज्ञापन


फिल्म आर्या को लेकर बताया सच
आगे सुकुमार ने कहा, ''मैं इस फिल्म के लिए सबसे सर्वक्षेष्ठ टेकनीशियन चाहता था, और मैंने यह बात फिल्म के निर्माता दिल राजू गारू को बताई थी। मैंने इस फिल्म के लिए उनसे जो कुछ भी मांगा, उन्होंने मुझे वह सभी चीजें मुहैया कराई। एक बात और है कि फिल्म में आइटम सॉन्ग लाने का विचार मेरा नहीं था। फिल्म के पहले पार्ट की स्क्रिप्ट सुनने के बाद डीएसपी (म्यूजिक निर्देशक) ने मुझे तुरंत ही 'फील माई लव' गाने की धुन दे दी थी। सच कहूं तो फिल्म में आइटम सॉन्ग का आइडिया मेरा नहीं था। 'आ अंटे अमलापुरम' गाने को सभी ने पसंद किया।''
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशको के लिए कही बड़ी बात
सुकुमार ने आगे कहा, ''ऐसी लोगों की सोच है कि सर्वक्षेष्ठ निर्देशकों के अंदर काफी एटिट्यूड होता है। यह सच नहीं है। इंडस्ट्री में बहुत तरह से समझौते होते हैं। मेरी चाहत को पाने के लिए मैंने भी कई तरह का समझौता किया है। मैं कई बार निराश हो सकता था। मैं जो कुछ भी करता हूं, वह फिल्म की भलाई के लिए ही होता। निर्दशकों को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। मैं चाहता हूं कि आने वाले निर्देशक इस बात पर गौर फरमाए।


4 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आर्या' ने बॉक्स ऑफिस पर पूरी दुनिया में 30 करोड़ का कारोबार किया था। यह तेलुगु फिल्म अल्लू अर्जुन और सुकुमार की एकसाथ बेहतरीन पेशकश थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो निर्देशक सुकुमार की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस सुकुमार और अल्लू की इस जोड़ी की धमाकेदार पेशकश 'पुष्पा 2' को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट के काले टीके पर टिकी फैंस की निगाहें, बोले- कितनी भारतीय और प्यारी हैं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed