फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Alia Bhatt talks about her versatile roles said i am not just blaming everything on luck but it is huge facto

Alia Bhatt: फिल्मों के मामले में आलिया मानती हैं खुद को खुशनसीब, बोलीं- मैं जो भी करती हूं प्यार से करती हूं

Thu, 14 Mar 2024 10:42 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 14 Mar 2024 10:42 AM IST
सार


आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि वे अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाती नजर आती हैं। आखिर वे अपने लिए इन अलग किरादरों का चुनाव कैसे कर लेती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शुरू से ही अच्छी और अलग फिल्में करने को मिली हैं।

विज्ञापन
Alia Bhatt talks about her versatile roles said i am not just blaming everything on luck but it is huge facto
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

आलिया भट्ट बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड और टॉलीवुड में भी वे अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने अपने करियर और फिल्मों के चुनाव के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए। 
विज्ञापन


राजामौली की सलाह को रखती हैं याद 
आलिया भट्ट साल 2022 में एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने पहली बार साउथ सुपर स्टार राम चरण के साथ काम किया था। पिछले दिनों आलिया राजामौली के साथ अपने काम के अनुभवों को साझा करते हुए बोलीं, 'मुझे अक्सर अपनी फिल्मों को चुनने में काफी परेशानी होती है। मैं समझ नहीं पाती हूं कि किन फिल्मों को चुनूं और किन्हें नहीं। ऐसे में मैंने एसएस राजामौली से पूछा था कि मुझे किस तरह की फिल्में चुननी चाहिए तब उन्होंने कहा जो भी चुनो, बस प्यार से चुनो।'
विज्ञापन


लापता लेडीज की सफलता पर बदले रवि किशन के सुर
विज्ञापन
विज्ञापन


काम से प्यार 
आलिया भट्ट अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैंने एसएस राजामौली की उस बात को गांठ बांध लिया। उन्होंने मुझसे यह भी कहा था कि चाहे फिल्म बढ़िया प्रदर्शन करे या नहीं अगर तुमने प्यार से अपना काम किया है तो दर्शकों को काम में तुम्हारा प्यार नजर आएगा और वे तुम्हारे काम को सराहेंगे।'

Adil Khan: 'राखी से मेरी कभी शादी हुई ही नहीं', आदिल खान का बड़ा बयान, सोमी संग छुपकर निकाह करने पर दी सफाई

खुद को मानती हैं लकी 
आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि वे अपनी हर फिल्म में अलग किरदार निभाती नजर आती हैं। आखिर वे अपने लिए इन अलग किरादरों का चुनाव कैसे कर लेती हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेत्री कहती हैं, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे शुरू से ही अच्छी और अलग फिल्में करने को मिली हैं। मैंने कभी प्लान करके कोई काम नहीं किया है। अगर मुझे अच्छी फिल्में नहीं मिलती तो शायद मैं ऊब जाती क्योंकि अगर मुझे काम करने में मजा नहीं आए तो मैं काम नहीं करती हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed