'अल्फा' प्रिंट टी-शर्ट में आलिया भट्ट और शरवरी ने की ट्विनिंग; तस्वीरें देख नेटिजंस बोले- 'जुड़वा बहनें'
Alia Bhatt-Sharvari Photos: अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ फिल्म 'अल्फा' में साथ नजर आएंगी। हाल ही में आलिया ने कुछ फोटोज शेयर की हैं। इसमें वे और शरवरी ट्विनिंग करती दिख रही हैं।
विस्तार
'अल्फा गर्ल्स'! शरवरी और आलिया भट्ट को फैंस कुछ यही कहकर पुकार रहे हैं। दोनों ही यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली 'अल्फा' में नजर आएंगी। यह एक स्पाई यूनिवर्स फिल्म है। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था। आज बुधवार को आलिया ने सोशल मीडिया पर शरवरी के साथ कुछ फोटोज शेयर किए हैं।
आलिया भट्ट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वे और शरवरी ट्विनिंग करती दिखी हैं। दोनों ने अल्फा प्रिंट वाली एक जैसी सफेद टी-शर्ट पहनी हुई है।
तस्वीरों के साथ आलिया ने कैप्शन लिखा है, 'शरवरी कहां है'? उनके पोस्ट पर शरवरी ने कमेंट कर लिखा है, 'हाजिर हूं, मैम'।
दोनों अदाकाराएं काला चश्मा लगाकर पोज देती दिख रही हैं। दोनों का एक जैसा अंदाज देख नेटिजंस उन्हें जुड़वा बहनें बता रहे हैं।
कुछ यूजर्स तारीफ में लिख रहे हैं, 'अल्फा गर्ल्स का अंदाज ही अलग है'। कुछ लिख रहे हैं, 'दो शानदार एक्ट्रेस एक फ्रेम में'
निर्माता आदित्य चोपड़ा की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। यह फिल्म 03 जुलाई सिनेमाघरों में दस्तक देगी।