फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay kumar lounched FAU G Domination game in wave submit user like it

Waves Summit: 'फौ-जी डोमिनेशन' का हुआ अनावरण, अक्षय कुमार ने बताई गेम की खासियत

Thu, 01 May 2025 07:40 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 01 May 2025 07:40 PM IST
सार

FAU-G Domination: वेव्स समिट में 'फौ-जी डोमिनेशन' नाम के गेम का अनावरण किया गया है। इसको अक्षय कुमार ने एक्स पर शेयर किया है। इसे यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay kumar lounched FAU G Domination game in wave submit user like it
फौ-जी - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत की स्वदेशी सैन्य शूटर सीरीज की अगली किस्त आधिकारिक तौर पर एंड्राइट पर लॉन्च हो गई है। यह बड़ा खुलासा वेव्स समिट में बॉलीवुड अक्षय कुमार की मौजूदगी में हुआ। अक्षय कुमार शुरुआत से ही इस फ्रैंचाइजी से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


अक्षय कुमार ने दी जानकारी
अक्षय कुमार ने इसकी जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी है। गेम की एक एनीमेटेड वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा है 'फौ-जी डोमिनेशन लाइव है। भारत युद्ध के लिए तैयार है! यह सिर्फ एक खेल नहीं है। यह भारत का जवाब है, जिसे मेक इन इंडिया के गर्व के साथ बनाया गया है। बड़े नक्शे। साहसिक मिशन। हम हावी होने के लिए खेलते हैं।'
विज्ञापन

 

वीडियो में क्या है?
अक्षय कुमार ने जो एनिमेटेड वीडियो शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि एक आवाज आती है। जिसमें एक व्यक्ति कहता है भारत पर हमला हुआ है। इसके बाद कई सुपरहीरो अपने हथियारों के साथ निकल पड़ते हैं। वो दुश्मन देश पर हमला करते हैं और उनके छक्के छुड़ाते हैं। 
Rishi Kapoor: जब ऋषि कपूर ने की थी आलिया भट्ट की तारीफ, बोले- फिल्मों को लेकर उनकी पसंद...

यूजर को पसंद आ रहा गेम
अक्षय कुमार की पोस्ट पर कई यूजर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'हमें भारत पर गर्व है।' एक यूजर ने लिखा है 'भारत जब से बना है तभी से तैयार है। फौ-जी के साथ खेल जारी है।' एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया है 'भारत के लिए गर्व की बात है।' एक और यूजर ने लिखा है 'आपके कहने पर डाउनलोड कर रहा हूं।'
Galiyon Ke Galib: रिलीज हुआ बादशाह का नया गाना 'गलियों के गालिब', जबरदस्त डांस से सबको चौंकाया

गेम में हैं 10 जबरदस्त किरदार
गेम के लॉन्च के वक्त फौ-जी डोमिनेशन में 10 अलग-अलग किरदार पेश किए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक की अपनी अनूठी काबिलियत है। आप पांच अनलॉक किए गए सैनिकों के साथ शुरुआत करेंगे, जबकि अन्य को लॉगिन बोनस के माध्यम से अर्जित किया जा सकता है।
ढिल्लों: सेना में सबसे कम उम्र के जनरल और फौ-जी के नेता।
मजला: बायोनिक हाथ और निगरानी में बेजोड़ विशेषज्ञता वाला एक तकनीकी प्रतिभाशाली व्यक्ति।
राज: छाया में रहने वाला भूत- कुछ लोग ही जानते हैं कि वह मौजूद है।
किरण: नेतृत्व कौशल के साथ जासूस से कमांडर बने।
वीश: रेगिस्तान में जन्मे गुरिल्ला लड़ाके जिन्हें डेजर्ट स्कॉर्पियन के नाम से जाना जाता है।
अग्नि, वेघ, साया, निबीर और अधीरा अलग-अलग काबिलियत के साथ दस्ते को पूरा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed