{"_id":"66643564c1216dca70019ec5","slug":"akshay-kumar-expected-to-juggle-in-promotion-for-sarfira-amid-jolly-llb-3-and-welcome-to-the-jungle-shoots-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: दो फिल्मों की शूटिंग और तीसरी का प्रमोशन! बेहद व्यस्त हैं खिलाड़ी, क्या इस बार रंग लाएगी मेहनत?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: दो फिल्मों की शूटिंग और तीसरी का प्रमोशन! बेहद व्यस्त हैं खिलाड़ी, क्या इस बार रंग लाएगी मेहनत?
Sat, 08 Jun 2024 04:17 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sat, 08 Jun 2024 04:17 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं किया है। लेकिन, इसके बावजूद उनकी ब्रांड वेल्यू बरकरार है। आलम यह है कि आगामी फिल्मों की शूटिंग से उन्हें जरा भी फुरसत नहीं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों बेहद व्यस्त चल रहे हैं। वे एक नहीं, बल्कि दो-दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे हैं। एक तरफ वे 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग में जुटे हैं। दूसरी तरफ उनके पास 'वेलकम टू द जंगल' है। रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ी ने अरशद वारसी और अभिनेत्री हुमा कुरैशी के साथ कोर्ट रूम कॉमेडी 'जॉली एलएलबी 3' के अधिकांश हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। लेकिन, उन्हें काम से अभी फुरसत नहीं है।
विज्ञापन
पूरे महीने करेंगे 'वेलकम' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार जून के पूरे महीने में 'वेलकम' की तीसरी कड़ी की शूटिंग करेंगे, जो जुलाई तक जारी रहेगी। कहा जा रहा है कि फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान ने बाद में 30 दिनों की शूटिंग की योजना बनाई है। इसमें मुख्य रूप से इनडोर सीन पर फोकस रखा जाएगा। 'वेलकम टू द जंगल' के कलाकारों में सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, लारा दत्ता, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, तुषार कपूर और अरशद वारसी शामिल हैं।
विज्ञापन
Sharvari Wagh: इस मामले में एक जैसी हैं आलिया भट्ट और रानी मुखर्जी, ‘मुंजा’ अभिनेत्री ने किया खुलासा
विज्ञापन
इस तारीख को रिलीज होगी 'सिरफिरा'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को हर लिहाज से शानदार बनाने की कोशिश है। इसके लिए एक गाने की शूटिंग भी निर्धारित है। दो फिल्मों की शूटिंग के बीच खिलाड़ी को अपनी एक और आगामी फिल्म 'सिरफिरा' के प्रमोशन के लिए भी वक्त निकालना है। यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 'सरफिरा' साउथ अभिनेता सूर्या की सुपरहिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' की आधिकारिक रीमेक है।
Nandamuri Balakrishna: बालकृष्ण की आगामी फिल्म पर आया अपडेट, इस फिल्म के दूसरे भाग का जल्द हो सकता है एलान
फ्लॉप रही पिछली फिल्म
इस साल अप्रैल में अक्षय कुमार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' लेकर आए। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखे। दोनों सितारों ने एक्शन का दम दिखाया। लेकिन, अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरने में कामयाब नहीं रही और इसे फ्लॉप का तमगा मिला है। देखना दिलचस्प होगा कि आगामी फिल्मों में अक्षय कुमार का जादू कितना चलता है।
Panchayat 3: रिंकी ने कास्टिंग निर्देशकों से की गुजारिश, बोलीं- कृपया मुझे वकील और पुलिस ऑफिसर के रोल दें