फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar and Radhikka film Sarfira New Song De Taali Song Out sung by Sagar Bhatia Neeti Mohan Suhit

Sarfira Song: अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का 'दे ताली' गाना रिलीज, एकदम खिलाड़ी वाले अंदाज में नजर आए अभिनेता

Tue, 09 Jul 2024 11:54 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

इस गाने को सुहित अभ्यंकर ने कंपोज किया है और इसे मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। गाने का फिल्मांकन खूबसूरती से किया गया है। शुरुआती दृश्य में रेलगाड़ी में बैठे अक्षय कुमार काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Radhikka film Sarfira New Song De Taali Song Out sung by Sagar Bhatia Neeti Mohan Suhit
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सरफिरा' इसी महीने रिलीज को तैयार है। इससे पहले एक-एक करके फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मेकर्स ने आज नया गाना 'दे ताली' रिलीज किया है। गाने में अक्षय कुमार एकदम अपने खिलाड़ी वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में कई जगह वह बाइक पर स्टंट दिखाते नजर आए हैं। इस गाने को सागर भाटिया, नीति मोहन और सुहित अभ्यंकर ने गाया है।

विज्ञापन

Brinda: तृषा कृष्णन की आगामी वेब सीरीज 'बृंदा' पर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से होगा शो का प्रीमियर

विज्ञापन

Akshay Kumar and Radhikka film Sarfira New Song De Taali Song Out sung by Sagar Bhatia Neeti Mohan Suhit
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक्शन मोड में दिखे खिलाड़ी
इस गाने को सुहित अभ्यंकर ने कंपोज किया है और इसे मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखा है। गाने का फिल्मांकन खूबसूरती से किया गया है। शुरुआती दृश्य में रेलगाड़ी में बैठे अक्षय कुमार काफी भावुक नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड से मां की कही बात गानों में गूंज रही है, 'देव! याद है न बाबा ने क्या कहा था?, मेरा बेटा जो कहता है वो करके छोड़ता है। अब तू करेगा ही, चल उड़'। इसके बाद अक्षय कुमार एक्शन मोड में नजर आते हैं।
BB OTT3: वड़ा पाव गर्ल से झगड़े के बाद शिवानी हुईं बेहोश, लोगों ने कहा-नौटंकी, पूछा-डॉक्टर कौन सी दवाई देता है

Akshay Kumar and Radhikka film Sarfira New Song De Taali Song Out sung by Sagar Bhatia Neeti Mohan Suhit
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

बॉक्स ऑफिस पर चलेगा अक्षय का जादू
अक्षय कुमार ने आज मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर इस गाने के रिलीज की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'फिल्म 'सरफिरा' का गाना 'दे ताली' रिलीज हो गया है। इस शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच रही है। अक्षय कुमार के इस पोस्ट पर यूजर्स उत्साह जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का इंतजार है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अक्षय सर, अबकी बार बॉक्स ऑफिस पर आपका जादू चलेगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन

Akshay Kumar and Radhikka film Sarfira New Song De Taali Song Out sung by Sagar Bhatia Neeti Mohan Suhit
दे ताली - फोटो : वीडियो ग्रैब

इस दिन रिलीज होने जा रही फिल्म
फिल्म सरफिरा के ट्रेलर ने पहले ही धमाल मचा दिया है। यह इस साल का अभी तक सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर पर चुका है। देखना होगा कि फिल्म क्या कमाल करती है। सुधा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार की जोड़ी राधिका मदान के साथ जमी है। उनके अलावा परेश रावल, सीमा बिस्वास, सौरभ गोयल और राहुल वोहरा जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed