Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn Shares New Posters From Son Of Sardaar 2 see what is in it

Son Of Sardaar 2: अजय ने शेयर किए 'सन ऑफ सरदार 2' के नए पोस्टर, पूछा- क्या स्कॉटलैंड में खुद को बचा पाएगा?

Fri, 20 Jun 2025 03:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Jun 2025 03:48 PM IST
सार

'Son Of Sardaar 2' New Poster: अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आइए जानते हैं 'सन ऑफ सरदार 2' के बारे में।

विज्ञापन
Ajay Devgn Shares New Posters From Son Of Sardaar 2 see what is in it
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @ajaydevgn

विस्तार

अजय देवगन और मृणाल ठाकुर पहली बार 'सन ऑफ सरदार 2' में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में इस फिल्म की रिलीज की तारीख का एलान किया गया है। फिल्म को लेकर फैंस काफी अत्साहित हैं। आज अजय देवगन ने फिल्म के दो नए पोस्टर शेयर किए और कुछ ही समय में यह वायरल हो गए। 'सन ऑफ सरदार 2' 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

अजय देवगन ने शेयर किए नए पोस्टर
अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन ने नए पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'वह पंजाब से बच गया...क्या वह स्कॉटलैंड से बच पाएगा? 'सन ऑफ सरदार 2' इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सरदार दोबारा आ रहा है।'
इससे पहले, अभिनेता ने एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें वह पगड़ी पहने हुए थे और उन्होंने इसे कैप्शन दिया था '25 जुलाई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में सरदार की वापसी'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


विज्ञापन
विज्ञापन

नए पोस्टर में क्या है?
नए पोस्टर में देखा जा सकता है कि अजय देवगन दो ट्रैक्टरों पर खड़े हुए हैं। उन्होंने शॉर्ट कुर्ता-पाजामा पहना है। वहीं सर पर लाल पगड़ी पहनी है। दूसरे पोस्टर में अजय देवगन कुर्ता पाजामा पहने हैं और पिंक पगड़ी पहने हैं। इस पोस्टर में वह टैंक पर खड़े हैं। उनके पीछे दुश्मन हैं। पोस्टर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा है 'अब इंतजार नहीं हो रहा है।'

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2: जारी हुआ 'सन ऑफ सरदार 2' का पहला पोस्टर, टैंकर पर खड़े नजर आए अजय देवगन

विज्ञापन

फिल्म में होगा एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा
आपको बता दें अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' साल 2012 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हिट रही थी। 'सन ऑफ सरदार 2' इसी का सीक्वल है। अजय देवगन एक बार फिर इस फिल्म से वापस आ रहे हैं। इसमें मृणाल ठाकुर अहम भूमिका में हैं। जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज के सपोर्ट से बन रही ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और हाई-स्पिरिटेड ड्रामा होने वाली है। कुछ दिनों पहले, फिल्म की अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने 'सन ऑफ सरदार 2' नाम से एक क्लैपबोर्ड फोटो पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था। 'सीन 49 शॉट 5 टेक 1 एक्शन!'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


'सन ऑफ सरदार' की अगली कड़ी
'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म 'सन ऑफ सरदार' की अगली कड़ी है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थीं। 2012 की इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त ने जस्सी और बिल्लू का किरदार निभाया था। अपकमिंग सीक्वल में, संजय दत्त डॉन के रूप में वापसी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed