Ajay Devgn: दिलजीत दोसांझ विवाद पर अजय देवगन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘इसे बैठकर हल किया जा सकता है…’
Son Of Sardaar 2 Trailer: शुक्रवार को अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर लिजीज हुआ। इस दौरान उन्होंने दिलजीत दोसांझ विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का आज 11 जुलाई को ट्रेलर रिलीज किया गया। इस इवेंट के दौरान अभिनेता ने 'सरदार जी 3' फिल्म को लेकर विवादों में फंसे दिलजीत दोसांझ मामले पर कुछ प्रतिक्रिया दी है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
क्या बोले अजय देवगन?
'सन ऑफ सरदार 2' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान फिल्म से जुड़े सभी कलाकार मौजूद थे, जिसमें अभिनेता अजय देवगन ने दिलजीत दोसांझ को ट्रोलिंग को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा, ‘देखिए, मुझे नहीं पता कि ट्रोलिंग कहां से आती है, क्या सही है, क्या गलत है। मैं उस पर बात पर टिप्पणी करने के लिए नहीं हूं।’ इसके आगे अभिनेता ने कहा, 'जब दो अलग-अलग दृष्टिकोण होते हैं, तो मुझे लगता है कि उसे बैठ के हल किया जा सकता है। एक पक्ष अपने हिसाब से सोच रहा है और दूसरा अपने हिसाब से, ऐसा नहीं होता। इसलिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगा और मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें से कोई गलत है या कोई सही है। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें बातचीत की जरूरत है।’
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Aankhon Ki Gustaakhiyan: शनाया के बॉलीवुड डेब्यू के दिन भावुक हुईं मां महीप कपूर, शेयर की बचपन की तस्वीरें
दिलजीत दोसांझ को किया जा रहा ट्रोल
आपको बताते चलें कि 'सरदार जी 3' को लिए दिलजीत दोसांझ को खूब ट्रोल किया गया था, क्योंकि फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ काम किया था। हालांकि, इसके बाद फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया गया।
'सन ऑफ सरदार 2' फिल्म के बारे में
अजय देवगन अभिनीत 'सन ऑफ सरदार 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, एनआर पचीसिया और प्रवीण तलरेजा हैं। एक्शन कॉमेडी ड्र्मा फिल्म साल 2012 की फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, मृणाल ठाकुर और संजय मिश्रा होंगे।