फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ajay Devgn Postpone AskAjay session In honor and respect of the late Ratan Tata until further notice

AskAjay Postpone: रतन टाटा के निधन पर अजय देवगन ने स्थगित किया 'आस्क अजय' सेशन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Thu, 10 Oct 2024 07:20 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 10 Oct 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn Postpone AskAjay session In honor and respect of the late Ratan Tata until further notice
अजय देवगन-रतन टाटा - फोटो : इंस्टाग्राम

देश के मशहूर उद्योगपति ‘रतन टाटा’ ने 86 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उम्र से जुड़ी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महान हस्ती के निधन के बाद बॉलीवुड के सितारों ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है और शोक जताया है। अजय देवगन ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके सम्मान में आज होने जा रहा अपना 'आस्क अजय' सेशन भी रद्द कर दिया है।

विज्ञापन

Ratan Tata Bollywood Film: जब रतन टाटा ने किया था इस बॉलीवुड फिल्म का निर्माण, मुख्य रोल में नजर आए बिग बी

विज्ञापन

आज होने वाला था सेशन
अजय देवगन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'रतन टाटा सर के सम्मान में हम अगल सूचना तक 'आस्क अजय' सेशन स्थगित कर रहे हैं'। बता दें कि अजय देवगन आज गुरुवार 10 अक्तूबर को फैंस के साथ यह सेशन करे वाले थे। इसका यह रखा था दोपहर 2 बजे। उन्होंने इसकी जानकारी भी एक्स पर पोस्ट कर दी थी और लिखा था, 'तैयार हो कुछ धमाकेदार बातचीत के लिए'?
 

अजय देवगन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
अभिनेता अजय देवगन ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं।’

विज्ञापन

टाटा समूह को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया 
रतन टाटा ने टाटा समूह को नई ऊंचाई पर पहुंचाया था। टाटा समूह की स्थापना रतन टाटा के परदादा जमशेद जी टाटा ने 1868 में मुंबई में की थी। रतन टाटा को 21 साल की उम्र में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन नियुक्त कर दिया गया था और उन्होंने 2012 तक समूह का नेतृत्व किया।
Guru Dutt: बड़े-बड़े पहाड़ चढ़ गया सिनेमा का यह सितारा, लेकिन अधूरी मोहब्बत के गम में हार गया जिंदगी!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed