फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aicwa Says Rahul Arunoday Banerjee Death A Systemic Negligence Demands Action From Cm

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर AICWA का बड़ा बयान, ‘सिस्टम की लापरवाही’ बताया कारण, कार्रवाई की उठाई मांग

Mon, 30 Mar 2026 08:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 30 Mar 2026 08:55 PM IST
सार

Rahul Arunoday Banerjee: बंगाली फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। अब इस मामले पर AICWA ने भी अपना बयान दिया है।  

विज्ञापन
Aicwa Says Rahul Arunoday Banerjee Death A Systemic Negligence Demands Action From Cm
राहुल अरुणोदय बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बंगाली फिल्म 'चिरोदिनी तुमि जे आमार' के अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को दुखद निधन हो गया। वह ओडिशा के तलसारी बीच में एक शूट के दौरान डूबने की घटना का शिकार हुए और बाद में अस्पताल ले जाते समय उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब इस मामले पर AICWA ने भी कड़ा रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन


वीडियो जारी कर दिया बयान
इस मामले में अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक वीडियो शेयर कर बड़ी मांग उठाई है। एसोसिएशन ने इस घटना को सिर्फ हादसा मानने से इनकार करते हुए न्यायिक जांच (ज्यूडिशियल इंक्वायरी) और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन

एआईसीडब्ल्यूए का कहना है कि यह घटना ‘गंभीर लापरवाही’ का नतीजा हो सकती है। उनके मुताबिक, समुद्र या पानी से जुड़े किसी भी सीन की शूटिंग के दौरान सेफ्टी के पुख्ता इंतजाम होना जरूरी होता है, जैसे कि ट्रेन्ड टीम, रेस्क्यू स्टाफ और इमरजेंसी तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज की मांग
एसोसिएशन ने यह भी कहा कि अगर सही सेफ्टी प्रोटोकॉल अपनाए गए होते, तो शायद एक्टर की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने इसे सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की बड़ी नाकामयाबी और पहली नजर में आपराधिक लापरवाही बताया है।

AICWA ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों से भी अपील की है कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हो।

राहुल का फिल्मी करियर 
राहुल बनर्जी को 2008 की फिल्म ‘चिरोदिनी तुमि जे आमार’ से सफलता मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लव सर्कस’, ‘शोनो मों बोली तोमाय’, ‘ना हन्न्यते’, ‘कागोजेर बौ’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी शो और वेब सीरीज में भी अभिनय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed