फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ahan Shetty shares father Suniel Shettys advice ahead of Border 2

'बॉर्डर 2' के सेट पर डरे हुए थे अहान शेट्टी, फिर पिता सुनील शेट्टी की यह सलाह आई काम

Tue, 16 Dec 2025 08:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 16 Dec 2025 08:30 PM IST
सार

Ahan Shetty On Border 2: आज फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर जारी हो गया है। इस मौके पर अहान शेट्टी ने बताया है कि उनके पिता सुनील शेट्टी ने उन्हें कौन सी सलाह दी थी? उन्होंने फिल्म में अपने किरदार पर भी बात की है।

विज्ञापन
Ahan Shetty shares father Suniel Shettys advice ahead of Border 2
सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी - फोटो : एएनआई

विस्तार

सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' में काम करने को लेकर आभार जताया है। उनका कहना है कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाना उनके लिए एक सम्मान की बात है। अहान ने बताया है कि उनके पिता ने फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग से पहले उनको क्या सलाह दी थी।
विज्ञापन

जारी हुआ 'बॉर्डर 2' का टीजर
आज मुंबई में एक इवेंट में फिल्म 'बॉर्डर 2' का टीजर लॉन्च हुआ। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और कई दूसरे कलाकार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ahan Shetty shares father Suniel Shettys advice ahead of Border 2
बॉर्डर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseriesfilms
अहान शेट्टी के पिता ने दी सलाह
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए अहान शेट्टी ने बताया कि उनके पिता ने उन्हें अभिनय के दबाव के बजाय फिल्म में अपने किरदार के प्रति सच्चे रहने की सलाह दी थी। अहान ने कहा 'मैं कहना चाहूंगा कि पहले एक-दो दिन मैं सेट पर बहुत डरा हुआ था। इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा होने की वजह से मेरे हाथ कांप रहे थे। मैं 4 साल पहले 'तड़प' में आया था। मेरे पास एक लंबा गैप था। फिर जैसा कि पापा ने कहा था। बस ईमानदार रहो। खुद जैसे हो वैसे रहो। खुद को एन्जॉय करो। लोग क्या कहते हैं, उसके बारे में ज्यादा मत सोचो। इस फिल्म की तुलना 'बॉर्डर 1' से मत करो। यह सबसे जरूरी था।'

'इक्कीस' में भांजे की एक्टिंग से मामा अभिषेक बच्चन हुए गदगद, बोले- यह सम्मान और जिम्मेदारी है

विज्ञापन

किरदार के साथ होगा न्याय
अहान शेट्टी ने आगे कहा 'एक खास तरह का प्रेशर है। वह प्रेशर हमेशा रहेगा। लेकिन जैसा कि कहते हैं, पिता तो पिता होता है। इसलिए, अगर मैं इस फिल्म में अपने पिता का 10 प्रतिशत भी बन पाया, तो मुझे लगता है कि मैं उस किरदार के साथ न्याय कर पाऊंगा।'

Ahan Shetty shares father Suniel Shettys advice ahead of Border 2
अहान शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@ ahan.shetty
'बॉर्डर 2' के बारे में
आपको बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। विजय दिवस पर जारी हुए फिल्म के टीजर में लड़ाई के सीन और देश की रक्षा के लिए लड़ने वाले भारतीय सैनिकों की हिम्मत दिखाई गई है। यह 23 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। 
इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed