'इक्कीस' में भांजे की एक्टिंग से मामा अभिषेक बच्चन हुए गदगद, बोले- यह सम्मान और जिम्मेदारी है
Ikkis: अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' की कई सेलेब्स ने तारीफ की है। इसी कड़ी में अब अभिषेक बच्चन ने फिल्म में लीड रोल निभा रहे अगस्त्य नंदा की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?
विस्तार
सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन ने एक इमोशनल नोट लिखकर, अगस्त्य नंदा की तारीफ की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिषेक बच्चन ने लिखा 'अगस्त्य, यह बहुत बड़ा सम्मान और जिम्मेदारी है। मुझे यकीन है कि आपने हमारे देश के एक बहुत बड़े हीरो को वह सम्मान और गरिमा दी है जिसके वे हकदार हैं। आप एक बहुत ही ईमानदार एक्टर हैं और अरुण खेत्रपाल जी का किरदार निभाने के लिए आपका समर्पण तारीफ के काबिल है। भगवान का आशीर्वाद आप पर बना रहे।'
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर इक्कीस का पोस्टर शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा 'इस विजय दिवस पर देश सबसे पहले।' पोस्टर में अगस्त्य नंदा नजर आ रहे हैं।
अगस्त्य नंदा की बहन नव्या नंदा ने सोशल मीडिया पर लिखा 'इस विजय दिवस पर हम भारत के हीरो, सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल को याद करते हैं और उन्हें सम्मान देते हैं। 21 साल की उम्र में उन्होंने वह किया जो ज्यादातर लोग पूरी जिंदगी में नहीं कर पाते। यह हमें याद दिलाता है कि दुनिया बदलने के लिए आपकी उम्र कभी कम नहीं होती! अरुण ने सिर्फ हमारे देश की रक्षा नहीं की। उन्होंने हर युवा भारतीय के लिए एक ऐसा उदाहरण छोड़ा कि वे उठें और किसी बड़ी चीज़ के लिए खड़े हों।'
अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी फिल्म
25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म 'इक्कीस' अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म के निर्देशक श्रीराम राघवन हैं।