फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Bujji car introduction now the trailer of Kalki 2898 AD will create a stir know when it will be released

Kalki 2898 AD: बुज्जी के बाद अब धमाल मचाएगा 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज

Sun, 26 May 2024 09:06 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 09:06 AM IST
सार

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसी बीच, ट्रेलर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
After Bujji car introduction now the trailer of Kalki 2898 AD will create a stir know when it will be released
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

विस्तार

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर कई महीनों से उत्साह का माहौल बना हुआ है। फिल्म निर्माताओं द्वारा कभी पोस्टर जारी करके तो कभी किसी किरदार का फर्स्ट लुक शेयर करके दर्शकों के बीच रोमांच पैदा किया जा रहा है। निर्माताओं ने हाल ही में, बुज्जी नाम के एक किरदार को लोगों के सामने पेश किया, जो एक काल्पनिक कार है। इसने तो प्रभास के फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा दिया। इन सब चीजों से इतर भी कुछ ऐसा है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और वो है फिल्म का ट्रेलर।

विज्ञापन


Dance Deewane: नितिन और गौरव बने ‘डांस दीवाने’ फैमिली के विजेता, कार्तिक आर्यन की मौजूदगी ने लगाए चार चांद
विज्ञापन


इस दिन लॉन्च हो सकता है ट्रेलर
प्रभास के चाहने वाले 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। इसी बीच, ट्रेलर को लेकर एक अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की टीम एक दमदार ट्रेलर को तैयार करने में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर जून के पहले हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। इसे बड़े स्तर पर लॉन्च करने पर भी काम किया जा रहा है। हालांकि, अभी निर्माताओं की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Cannes 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने रचा इतिहास, हासिल किया ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड

27 जून को रिलीज होगी फिल्म 
'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण भी अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म 27 जून को रिलीज होगी। इसका निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वैजयंती मूवीज ने फिल्म का निर्माण किया है। संगीतकार संतोष नारायणन ने फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है। इसके संवाद साई माधव बुर्रा ने लिखे हैं। 

Anasuya Sengupta: अनसूया सेनगुप्ता की जीत पर खुशी से झूमे सितारे, अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर मिलीं जमकर बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed