फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Afghan Ex TV presenter and journalist Golali Karimi turned model In france getting Trolled for bold clothing

कभी हिजाब पहन खबरें पढ़ती थी अफगानिस्तान की ये पूर्व टीवी प्रजेंटर; फ्रांस में शुरू की मॉडलिंग और हो गई ट्रोल

Fri, 26 Jun 2026 09:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 26 Jun 2026 09:34 PM IST
सार

Why Golali Karimi Trolled: अफगानिस्तान में कभी टीवी पर बुर्का व हिजाब में खबरें पेश करने वाली गोलाली करीमी इन दिनों मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। वे फ्रांस में बतौर मॉडल काम कर रही हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
Afghan Ex TV presenter and journalist Golali Karimi turned model In france getting Trolled for bold clothing
गोलाली करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karimi_golali

विस्तार

गोलाली करीमी! अफगानिस्तान की पूर्व टेलीविजन प्रजेंटर और पत्रकार गोलाली इन दिनों ट्रोल्स के निशाने पर हैं। उन्हें उनकी वेशभेषा के चलते बुरा-भला कहा जा रहा है। दरअसल, बात यह है कि गोलाली कभी टीवी पर बुर्का और हिजाब पहनकर समाचार प्रस्तुत किया करती थीं। मगर, अब वे फ्रांस में हैं। वहां वे मॉडलिंग कर रही हैं। इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

Afghan Ex TV presenter and journalist Golali Karimi turned model In france getting Trolled for bold clothing
गोलाली करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karimi_golali

क्यों किया जा रहा गोलाली को ट्रोल?
गोलाली करीमी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और लगातार अपनी स्टाइलिश फोटोज साझा करती हैं। वे अधिकांश फोटोज में वेस्टर्न ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं। उनके इस बदले लुक को कुछ लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, लिहाजा गोलाली को ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Afghan Ex TV presenter and journalist Golali Karimi turned model In france getting Trolled for bold clothing
गोलाली करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karimi_golali

अफगान संस्कृति के खिलाफ?
गोलाली के बदले लाइफस्टाइल को लेकर अफगानी नागरिकों के बीच कथित तौर पर बहस छिड़ी हुई है। एक तरफ कुछ यूजर्स गोलाली के समर्थन में हैं और उन्हें व उनकी स्वतंत्रता को सपोर्ट कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजंस उन्हें अफगान संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बता रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KARIMI GOLALI Khan (@karimi_golali)


विज्ञापन

Afghan Ex TV presenter and journalist Golali Karimi turned model In france getting Trolled for bold clothing
गोलाली करीमी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ karimi_golali

इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान में बतौर पत्रकार और टीवी प्रस्तोता काम करने वाली गोलाली करीमा वहां तालिबान शासन के बाद अफगानिस्तान छोड़कर फ्रांस चली गईं। फ्रांस में उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। इंस्टाग्राम पर उनके 2.82 लाख फॉलोअर्स हैं। वे सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाती हैं। 

ट्रोल करने वालों को गोलाली ने दिया जवाब
कपड़ों पर की जा रही टिप्पणियों और ट्रोलिंग पर रिएक्शन देते हुए हाल ही में गोलाली ने एक इंटरव्यू में कहा कि वे वही कपड़े पहनना पसंद करती हैं, जिनमें खुशी मिलती है और उन्हें आत्मविश्वास महसूस होता है। उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों के आधार पर लोग उनके बारे में गलत धारणा बनाते हैं और नेगेटिव टिप्पणी से परेशान करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed