{"_id":"65cc8f4596c9c9d7cf00d8c4","slug":"aditya-narayan-reacts-on-incident-to-hitting-fan-throwing-his-phone-away-during-concert-know-what-he-says-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aditya Narayan: फैन के साथ बदसलूकी मामले में आदित्य नारायण ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, चुप्पी तोड़ कही यह बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aditya Narayan: फैन के साथ बदसलूकी मामले में आदित्य नारायण ने पहली बार दी प्रतिक्रिया, चुप्पी तोड़ कही यह बात
Wed, 14 Feb 2024 03:30 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:30 PM IST
सार
आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आदित्य नारायण
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब आदित्य ने अपनी इस हरकत पर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि सिंगर ने क्या कहा है
आदित्य नारायण ने अपने व्यवहार पर दी प्रतिक्रिया
आदित्य नारायण ने अपनी इस हरकत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "ईमानदारी से, कहूं तो मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। मैं केवल ऊपर वाले के प्रति जवाबदेह हूं। बस इतना ही कहना चाहूंगा।" आदित्य की यह प्रतिक्रिया लोगों को हजम नहीं हो रही है। एक यूजर ने लिखा, 'इतना घमंड आया कहां से है भाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हें तो यह भी नहीं कह सकता है कि यह स्टारडम का भूत है क्योंकि यह खुद इतने पॉपुलर नहीं हैं।' एक और यूजर ने लिखा,' एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी। उदित जी ने बेटे को कुछ नहीं सिखाया है।'
इवेंट मैनेजर ने किया था बचाव
बता दें कि इससे पहले आदित्य नारायण के इवेंट मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए कहा था कि वह शख्स कॉलेज का भी नहीं था और आदित्य ने उसके साथ कई सेल्फी भी ली थी, लेकिन वह फिर भी बीच-बीच में सिंगर को परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन रावल ने भी ऐसी घटनाओं के कारण कॉलेजों में शो करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
मुनव्वर फारुकी ने कसा था तंज
वहीं, कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी आदित्य का मजाक उड़ाते हुए अपने ट्विटर पर पोस्ट किया था, 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा! बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा ... आदित्य नारायण।' मुनव्वर फारूकी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद आदित्य ने पहली बार अपने व्यवहार को लेकर चुप्पी तोड़ी है।
TRP This week: अनुज-अनुपमा की जिंदगी का तूफान लाया सीरियल की TRP में उछाल, 'तारक मेहता' की रेटिंग में सुधार