फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aditi Rao Hydari Reveals Fiance Siddharth Reaction After Watching Heeramandi says His Eyes Were All Red

Heeramandi: 'हीरामंडी' देखने के बाद कैसी थी सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया, अदिति के लिए बोले- अब हमारे परिवार में..

Sun, 26 May 2024 02:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 26 May 2024 02:41 PM IST
सार

अदिति राव हैदरी के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने जब हीरामंडी देखी तो उनकी क्या प्रतिक्रिया थी। सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया को जानकर बेहद खुश हैं अदिति।

विज्ञापन
Aditi Rao Hydari Reveals Fiance Siddharth Reaction After Watching Heeramandi says His Eyes Were All Red
हीरामंडी को लेकर सिद्धार्थ की प्रतिक्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम@/aditiraohydari

विस्तार

अदिति राव हैदरी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज 'हीरामंडी' की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। वहीं अदिति की गजगामिनी वॉक जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'हीरामंडी' 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वेब सीरीज के रिलीज के बाद से ही इसकी पूरी स्टारकास्ट लगातार चर्चा में बनी हुई है। वेब सीरीज जितनी फैंस को पसंद आई है, उतनी ही आलोचकों ने भी इसकी जमकर तारीफ की है। अदिति ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि हीरामंडी' देखने के बाद उनके मंगेतर सिद्धार्थ की क्या प्रतिक्रिया थी। 
विज्ञापन


'हीरामंडी' को लेकर सिद्धर्थ की प्रतिक्रिया
एक इंटरव्यू के दौरान अदिति ने कहा, "उनकी (सिद्धार्थ) आँखें लाल और सूजी हुई थीं। सिद्धू (सिद्धार्थ) ने मुझे फोन किया। उन्होंने सीरीज को लगातार देखा और वाकई में वह कुछ बोल नहीं पा रहे थे। उन्होंने बस इतना कहा, मैं संजय सर से मिलना चाहता हूं।'' उसके बाद सिद्धार्थ ने अदिति से कहा, ''अब हमारे परिवार में दो स्वतंत्रता सेनानी हैं। एक भगत सिंह और दूसरी बिब्बो जान।"
विज्ञापन


सिद्धार्थ का इंस्टा पोस्ट
सिद्धार्थ ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर 'हीरामंडी' में 'अभिनय, संगीत, खूबसूरती और ड्रामा' की तारीफ करते हुए लिखा था, ''आभारी हूं कि हम संजय लीला भंसाली साहब के युग में जी रहे हैं। प्रेम और स्वतंत्रता का एक ऐसा लेख जो कि संगीत और आत्मा को झकझोरने वाली कविताओं के साथ लिखा गया है। कला का एक ऐसा काम जिसके ऊपर के. आसिफ साहब को भी गर्व होगा। पूरी टीम को प्यार और बधाई।''
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)



अदिति ने क्यों किया था सगाई का खुलासा
अदिति राव हैदरी ने हाल ही में तेलंगाना में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ से सगाई की थी। गुपचुप शादी की अफवाहों के बीच उन्होंने अपनी सगाई के बारे में खुलकर बात की और यह भी बताया कि उन्होंने अपनी सगाई को सार्वजनिक करने का फैसला क्यों किया। अदिति ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, ''मेरी माँ ने मुझसे चीजें साफ करने के लिए कहा क्योंकि उन्हें इस बारे में लगातार फोन आ रहे थे।" अदिति ने यह भी कहा, "जो भी खास होने वाला है, मुझे एक खास जगह से शुरू करना था। वो मेरे परिवार का एक मंदिर है, जो 400 साल पुराना है, मैं वहां जाकर पूजा करना चाहती थी। वहां, मेरी सगाई हुई थी। जब भी उसके परिवार में कुछ खास होता है, तो हम आशीर्वाद लेने के लिए अपने 400 साल पुराने मंदिर जाते हैं। इसलिए, सगाई के लिए, हम वहां गए।''

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)



अदिति राव हैदरी और तेलुगु अभिनेता सिद्धार्थ की पहली मुलाकात 2021 फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली, लेकिन इस दौरान अदिति और सिद्धर्थ एक-दूजे के करीब जरूर आ गए थे। अफवाहें तो यह भी थी कि इस फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ था। संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार'' में मनीषा कोइराला ने मल्लिकाजान, सोनाक्षी सिन्हा ने रेहाना आपा और फरदीन, ऋचा चड्ढा ने लज्जो, शर्मिन सहगल ने आलमजेह और संजीदा शेख ने वहीदा की भूमिका निभाई है। दर्शकों को 'हीरामंडी' का पहला भाग बेहद पसंद आया। अब फैंस इसके दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Nancy Tyagi: नैंसी त्यागी ने जाहिर की अपनी सबसे बड़ी ख्वाहिश, किंग खान के लिए बनाना चाहती हैं खास ड्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed