फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Adah Sharma breaks silence on moving sushant singh rajput bandra house here what she said

Adah Sharma: सुशांत वाले फ्लैट में शिफ्ट होने पर अदा ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- लोग अब मुझे जान चुके हैं

Mon, 10 Jun 2024 03:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 10 Jun 2024 03:44 PM IST
सार

अदा शर्मा हाल ही में नए फ्लैट में शिफ्ट हुई हैं। यह वही फ्लैट है, जिसमें दिवगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे। अभिनेता का निधन इसी फ्लैट में हुआ था। अदा जब से इस घर में आई हैं, तब से उनके फैसले पर चर्चा हो रही है। अब अभिनेत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

 

विज्ञापन
Adah Sharma breaks silence on moving sushant singh rajput bandra house here what she said
अदा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @adah_ki_adah

विस्तार

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जिस अपार्टमेंट में रहा करते थे, उनके निधन के बाद उसे लंबे समय तक कोई किराएदार नहीं मिलने की खबरें मीडिया में खूब छाई रहीं। फिर अचानक खबर आई कि अदा शर्मा उस फ्लैट में शिफ्ट हो रही हैं। अब अभिनेत्री उसमें शिफ्ट भी हो चुकी हैं और उन्होंने कहा है कि उन्हें यहां काफी सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। अभिनेत्री के इस फ्लैट में शिफ्ट होने के फैसले पर लोगों ने काफी बातें कीं और हैरानी तक जताई। अब इस बारे में अदा ने बात की हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


सुशांत के घर में शिफ्ट हुईं अदा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में, अभिनेत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि वह उसी घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। उन्होंने सुशांत के घर को किराए पर लिया है। इस खुलासे ने लोगो को हैरत में डाल दिया। वह जानना चाहते हैं कि आखिर अभिनेत्री उस घर में क्यों शिफ्ट हुईं, जहां सुशांत रहा करते थे?
विज्ञापन

Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर से पहले निर्माताओं ने जारी की चेतावनी, इस बात का ध्यान रखें यूजर्स
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी जिंदगी को लेकर सतर्क रहती हैं अभिनेत्री
अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सतर्क रहने वाली अभिनेत्री अदा शर्मा ने एक साक्षात्कार में अपने नए घर को लेकर बात की। जब अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह इसे अपनी निजता का हनन मानती हैं, तो अभिनेत्री ने कहा कि अब तक उनके दर्शक, मीडिया और फिल्म उद्योग उनकी निजता संबंधी प्राथमिकता को पहचान चुके हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की झलकियां भी साझा करती रहती हैं और उन पहलुओं को लेकर काफी सतर्क रहती हैं, जिन्हें वह निजी मानती हैं। 

4 सालों से खाली था सुशांत का घर
साल 2020 में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनका अपार्टमेंट खाली है। पिछले 4 सालों से वह प्रॉपर्टी खाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के एक रियल एस्टेट ब्रोकर के अनुसार सुशांत के साथ हुई दुर्घटना के बाद कोई भी उस घर को खरीदना नहीं चाहता था। अभिनेत्री से जब पूछा गया कि  उन्होंने सुशांत के घर में रहने का फैसला क्यों किया तो उन्होंने जवाब में कहा, ‘फिल्म हो या किसी घर में रहना मैं हर फैसला दिल से लेती हूं। मुझे अपने फैसले पर किसी तरह का कोई संदेह नहीं है। मैं भले ही भौतिक रूप से नई जगह शिफ्ट हुई हूं, लेकिन मैं हमेशा करोड़ों लोगों के दिल में बसी हूं।’
Pushtaini: ऋतिक रोशन ने लॉन्च किया एक्टिंग कोच विनोद रावत की फिल्म 'पुश्तैनी' का ट्रेलर, इस दिन होगी रिलीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed