{"_id":"5ff521468ebc3e33252fd2ef","slug":"actress-tanya-roberts-dies-at-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tanya Roberts: अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का 65 वर्ष की उम्र में निधन, कई शानदार फिल्मों में किया था काम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Tanya Roberts: अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का 65 वर्ष की उम्र में निधन, कई शानदार फिल्मों में किया था काम
Wed, 06 Jan 2021 12:19 PM IST
Jeet Kumar
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
तान्या रॉबर्ट्स
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की जानी मानी अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन 65 साल की उम्र में हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार वह क्रिसमस की शाम को अपने घर में गिर गई थीं। गंभीर चोट के कारण उन्हें अस्पातल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
तान्या रॉबर्ट्स को 70 के दशक के शो चार्लीज एंजेल्स और जेम्स बॉन्ड फ्रैंचाइजी में भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने 1985 में जेम्स बॉन्ड फिल्म "ए व्यू टू ए किल" में काम किया। उन्होंने एक अमेरिकी वैज्ञानिक स्टेसी सौटन की भूमिका निभाई, जिसे खलनायक मैक्स ज़ोरिन का रोल करने वाले क्रिस्टन वॉकन टारगेट कर लेता है। इस फिल्म में रोजर मूर मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
हालांकि उनके निधन की खबर लेकर भ्रम भी बना रहा। रविवार को उनके निधन की घोषणा की गई थी। लेकिन तब उनके प्रतिनिधि माइक पिंगल ने कहा था कि वह लॉस एंजिल्स के अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी हालत गंभीर है। अब खबर है कि उनकी मौत हो गई है।
उन्हें " ए व्यू टू ए किल" और " दैट सेवनटीज शो" में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता था। दरअसल, अभिनेत्री क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अपने कुत्ते को टहलाने लेकर गई थी और घर वापस आने पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं। जिसके बाद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।