{"_id":"66d7e675e978325b350f1d0a","slug":"actress-sushmita-sen-s-daughter-renee-sen-wished-her-mother-happy-birthday-on-her-own-birthday-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushmita Sen-Renee: अपने जन्मदिन पर रेनी ने मां को कर दिया बर्थडे विश, सुष्मिता बोलीं- तुम मेरा पहला प्यार हो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sushmita Sen-Renee: अपने जन्मदिन पर रेनी ने मां को कर दिया बर्थडे विश, सुष्मिता बोलीं- तुम मेरा पहला प्यार हो
Wed, 04 Sep 2024 10:18 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 10:18 AM IST
सार
अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी बड़ी बेटी रेनी सेन को उनके 25वें जन्मदिन की बधाई दी। अपनी मां की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेनी सेन ने उन्हें भी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मां, आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन और रेनी सेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
विस्तार
1994 में मिस यूनिवर्स बनने वाली सुष्मिता सेन की बेटी रेनी सेन आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं। बेटी के जन्मदिन पर सुष्मिता सेन ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रेनी की कई तस्वीरें साझा कीं और इसके साथ-साथ अपनी बिटिया के लिए एक नोट भी लिखा। मालूम हो कि उन्होंने साल 2000 में रेनी को गोद लिया था और 10 साल बाद एक और बेटी अलीशा को गोद लिया था।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन ने बिटिया को बताया अपना पहला प्यार
सुष्मिता सेन ने अपनी पोस्ट में लिखा कि मेरे पहले प्यार रेनी सेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने अपनी बेटी को पहली नजर का प्यार बताते हुए कहा कि यह गाना हमेशा मेरे दिल में बजता रहेगा। तुम्हें अपने साथ में लेकर, गुनगुनाते हुए और तुम्हारे मुझे 'मां' कहने का बेसब्री से इंतजार रहेगा। बता दें कि रेनी साल 2021 में शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Manu Bhaker: केबीसी 16 में मनु भाकर ने की अपनी मां की जमकर तारीफ, बोलीं- वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं
विज्ञापन
तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर गर्व है: सुष्मिता
सुष्मिता ने आगे लिखा कि तुमको मुझे तोहफे में देने के लिए मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि। तुम अनमोल हो। मुझे तुम पर और तुम्हारी सभी उपलब्धियों पर गर्व है और यह तो अभी शुरू ही हुआ है। शोना, मैं तुमसे प्यार करती हूं। सुष्मिता ने जो तस्वीरें साझा की हैं, उनमें से एक में रेनी अपनी मां से गले गलते हुए मुस्कुराती दिख रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता अपने बेटी रेनी को पकड़े हुए नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
KKM Box Office Day 20 Collection: घुटने के बल छुआ 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जानें 20वें दिन का कलेक्शन
रेनी बोलीं- आपको भी 25वां जन्मदिन मुबारक हो
मां की पोस्ट पर कमेंट करते हुए रेनी ने लिखा कि आप भगवान का सबसे बड़ा आशीर्वाद हैं मां। इस जादुई जीवन के लिए शुक्रिया। आपको भी 25वां जन्मदिन मुबारक हो मां। बात दें कि सुष्मिता सेन को पिछली बार वेब सीरीज 'आर्या' और 'ताली' के सीजन तीन में देखा गया था।
Amar Kaushik Interview: बहराइच में मिली ‘भेड़िया 2’ की कहानी, जानिए कब रिलीज होने जा रही श्रद्धा की ‘स्त्री 3’