फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Manu Bhaker praised her mother in KBC 16 said she is my biggest inspiration

Manu Bhaker: केबीसी 16 में मनु भाकर ने की अपनी मां की जमकर तारीफ, बोलीं- वह मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं

Tue, 03 Sep 2024 10:42 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 Sep 2024 10:42 PM IST
सार

केबीसी सीजन 16 में जल्द ही ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर और अमन सहरावत नजर आने वाले हैं। इस शो में महिला निशानेबाज अपने जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें भी लोगों के साथ साझा करेंगी।
 

विज्ञापन
Manu Bhaker praised her mother in KBC 16 said she is my biggest inspiration
मनु भाकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

ओलंपिक 2024 में देश का नाम रोशन करने वाली मनु भाकर जल्द ही छोट पर्दे के चर्चित शो कौन बनेगा के 16 सीजन में नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का प्रसारण 5 सितंबर को रात 9 बजे सोनी एंटरटेनमेंट  टेलीविजन पर किया जाएगा। दो कांस्य जीतने वाली निशानेबाज 2024 के पेरिस ओलंपिक में अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बारे में इस शो के जरिए लोगों को बताएंगी। 

विज्ञापन
Stree 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है स्त्री 2, जानें 20वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन


अमन के साथ आएंगी नजर

शो में वह कुश्ती में सबसे कम उम्र में पदक जीतने वाले भारतीय अमन सहरावत के साथ अपनी दृढ़ता और प्रेरक कहानियां भी साझा करेंगी। कौन बनेगा करोड़पति में जब उनसे खेलों में आने की प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो मनु भाकर ने खुलासा किया कि उनकी मां उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मनु बताएंगी दिलचस्प बातें

मनु ने यह भी बताया कि कैसे उनकी मां के निरंतर समर्थन और प्रोत्साहन ने उनके करियर को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मुताबिक बचपन में उनका ज्यादा ध्यान स्कूल एथलेटिक्स पर रहता था। वह जीत को ही सबसे बड़ी उपलब्धि मानती थीं। मनु ने शो के दौरान यह भी बताया कि हारने पर वह निराश हो जाया करती थीं। उनके अनुसार बड़े होने के साथ ओलंपिक के बारे में उन्हें ज्यादा जानने को मिला। उन्होंने कहा कि इसके बाद स्वर्ण पदक जीतने की उनकी आकांक्षाएं बढ़ने लगीं। मनु के मुताबिक यह एक ऐसा सपना जिसे वह अभी भी पूरा करना चाहती हैं। उन्होंंने कहा कि खुद को मजबूत बनने की इच्छा से प्रेरित होकर उन्होंने शूटिंग को अपना खेल चुना था और उनके इस फैसले का उनकी मां ने पूरे दिल से समर्थन किया था।


मां को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा

अपनी मां की तारीफ करते हुए मनु भाकर ने कहा, “मेरी मां मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा एथिलीट बनने का सपना देखा था, लेकिन उनके पास कभी भी आवश्यक संसाधन या समर्थन नहीं था। हालांकि, उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक एथलीट के रूप में वह किस स्तर तक पहुंच सकती हैं, लेकिन वह खेलों में बहुत अच्छी थीं। उन्होंने हमेशा मुझे अपनी रुचियों को आगे बढ़ाने की आजादी दी। मैं जब डरती थी, तब भी वह मुझे 'चिंता मत करो...बस खेलो' कहकर प्रेरित करती थीं। एक तरह से देखा जाए तो उनके सपने की वजह से ही आज मैं यहां हूं। उनका समर्थन मेरे लिए एक प्रेरणा रहा है। मेरा मानना है कि जब मां मजबूत होती है तो बेटी भी निश्चित रूप से मजबूत होती है।"

KKM Box Office Day 20 Collection: घुटने के बल छुआ 30 करोड़ रुपये का आंकड़ा, जानें 20वें दिन का कलेक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed