{"_id":"66db20874d282cc9f40a04b8","slug":"actress-shama-sikander-worked-for-a-long-time-without-break-and-suffered-from-depression-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shama Sikander: शमा ने लंबे वक्त तक बिना ब्रेक के काम किया, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा तो डिप्रेशन से जूझना पड़ा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shama Sikander: शमा ने लंबे वक्त तक बिना ब्रेक के काम किया, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ा तो डिप्रेशन से जूझना पड़ा
Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 06 Sep 2024 09:02 PM IST
सार
अभिनेत्री शमा सिकंदर ने एक हालिया साक्षात्कार में खुलासा किया कि उन्होंने एक बार अपनी जान देने की कोशिश की थी। उन्होंने डिप्रेशन से भी जूझना पड़ा था।
विज्ञापन
शमा सिकंदर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shamasikander
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'ये मेरी लाइफ है', 'बालवीर' और 'श्शश कोई है' जैसे टीवी शो में काम करने वाली अभिनेत्री शमा सिकंदर ने खुलासा किया है कि वो डिप्रेशन का सामना कर चुकी हैं। शमा ने 'ये मेरी लाइफ है' शो से अपनी पहचान बनाई थीं और वो कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। एक हालिया साक्षात्कार में उन्होंने अपने करियर और डिप्रेशन से जूझने को लेकर बातचीत की है।
विज्ञापन
GOAT Collection Day 2: 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा, दूसरे दिन की इतनी कमाई
विज्ञापन
इंडस्ट्री में लोग आपके बारे में जैसा सोचते हैं, वैसा बनना पड़ता है
शमा सिकंदर ने बताया कि वो उन लोगों में से थीं, जो लोगों को खुश करती थीं, लेकिन इसका असर आखिरकार उन्हीं पर पड़ गया। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में जैसा लोग आपके बारे में सोचते हैं, आपको वैसा ही बनना होता है और इसका असर ये होता है कि लोग खुद को अंधेरे में खो देते हैं। शमा ने बातें पिंकविला को दिए साक्षात्कार में साझा कीं।
विज्ञापन
Stree 2 Day 23 Box Office: सिनेमाघरों में 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, जानें 23वें दिन फिल्म ने कितनी की कमाई?
बिना ब्रेक के काम किया, मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ बुरा असर
शमा ने एक लंबे समय तक इंडस्ट्री में काम किया था और वो भी बिना ब्रेक लिए। उन्होंने बताया कि इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर हुआ। उन्होंने लोगों से मिलना तक बंद कर दिया था और अपनी जान देने की भी कोशिश की थी। डिप्रेशन से जूझने के दौरान वो घर में ही रहती थीं। बता दें कि शमा ने ये मोहब्बत है. मन, धूम धड़ाका, बायपास रोड, प्रेम अगन और अंश समेत कई फिल्मों में काम किया है।
Ranbir Kapoor: 'रामायण' के सेट से फिर से हुईं तस्वीरें वायरल? फैंस के साथ पोज देते दिखाई दिए रणबीर कपूर