फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Ranya Rao Gold smuggling case KIADB says allotted land for steel plant during previous regime

Ranya Rao: सोना तस्करी मामले में अदालत में पेश हुईं रान्या राव, कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 10 Mar 2025 06:21 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 10 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

Ranya Rao:  कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को स्टील प्लांट लगाने के लिए साल 2023 में केआईएडीबी द्वारा 12 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई थी। अब ‘केआईएडीबी’ ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Actress Ranya Rao Gold smuggling case KIADB says allotted land for steel plant during previous regime
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

विस्तार

सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ अभिनेत्री हर्षवर्धिनी रान्या उर्फ रान्या राव को सोमवार को आर्थिक अपराधों के लिए एक विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अभिनेत्री पूछताछ के लिए तीन दिनों तक राजस्व खुफिया निदेशालय की हिरासत में थी। सोमवार को डीआरआई अधिकारियों ने उसे अदालत में पेश किया। डीआरआई ने जानकारी देते हुए कहा कि उसने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या राव से 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की सोने के बार जब्त किए हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को दुबई से सोने की तस्करी दुबई से सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब इस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) ने कहा है कि रान्या को फरवरी 2023 में पिछली भाजपा सरकार द्वारा स्टील प्लांट लगाने के लिए भूमि आवंटित की गई थी। बोर्ड ने उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें अभिनेत्री से जुड़ी एक कंपनी को 2023 में केआईएडीबी द्वारा 12 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई थी। 

विज्ञापन


साल 2023 में भूमि हुई थी आवंटित
मध्यम और बड़े उद्योग मंत्री एमबी पाटिल के कार्यालय ने तुमकुरु जिले के सिरा औद्योगिक क्षेत्र में रान्या की फर्म क्सीरोडा इंडिया को भूमि आवंटन के संबंध में 22 फरवरी 2023 को जारी सरकार की अंतिम अधिसूचना साझा की। कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, ‘केआईएडीबी’ ने कहा कि राव से जुड़ी कंपनी को आवंटन जनवरी 2023 में किया गया था। ‘केआईएडीबी’ के सीईओ महेश ने रविवार को कहा कि क्षीरोदा इंडिया को पिछली सरकार ने 2 जनवरी 2023 को 12 एकड़ जमीन आवंटित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें: Raja Saab: प्रभास की फिल्म को लगी किसकी नजर?, हीरोइनों की तारीखें नहीं, बैंक में पैसा भी नहीं


138 करोड़ रुपये का पेश किया था प्रस्ताव
केआईएडीबी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कंपनी ने 138 करोड़ रुपये के निवेश से स्टील टीएमटी बार, रॉड और संबद्ध उत्पादों के लिए एक स्टील प्लांट लगाने का प्रस्ताव पेश किया था। इस परियोजना से लगभग 160 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी।


यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘छावा’ की कमाई पर दिखा चैंपियंस ट्रॉफी का असर, जानिए संडे को ‘क्रेजी’ ने किया कितना कलेक्शन


रान्या के पास से करोड़ों का सोना जब्त
राजस्व खुफिया निदेशालय ने बुधवार को कहा था कि केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की रॉड जब्त की गईं। इसके बाद उनके घर पर तलाशी ली गई और 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी जब्त की गई। रान्या वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। डीजीपी रैंक के अधिकारी वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। पूरे मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की जब्ती की गई है, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed