Khushi Mukherjee: खुशी मुखर्जी के 25 लाख के गहने हुए चोरी, नौकरानी पर जताया शक, जल्द दर्ज कराएंगी केस
Khushi Mukherjee Robbed: अभिनेत्री खुशी मुखर्जी के घर पर चोरी की घटना सामने आ रही है। एक्ट्रेस के 25 लाख के गहने चोरी हो गए हैं और उन्हें अपनी हाउस हेल्प पर शक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुशी को नौकरानी पर शक
खुशी ने इस घटना के बाद अपने दर्द को साझा करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा दुखद यह है कि जिसने उनके घर का विश्वास जीता, वही उनके साथ गद्दारी कर गया। उनके मुताबिक गहनों की कीमत से ज्यादा, यह उनकी सुरक्षा और विश्वास की चोरी है। अभिनेत्री अब इस मामले को लेकर पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं और सख्त कानूनी कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
पुलिस जांच और आगे की कार्यवाही
इस चोरी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, नौकरानी की तलाश की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। अभिनेत्री चाहती हैं कि अपराधी को कड़ी सज़ा मिले ताकि भविष्य में कोई और इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: लोकतंत्र थीम, असेंबली रूम और 100 कैमरों की निगरानी; बिग बॉस 19 के घर की पहली झलक आई सामने
कौन हैं खुशी मुखर्जी?
28 वर्षीय खुशी मुखर्जी का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उन्होंने अपना अभिनय करियर साल 2013 में तमिल फिल्म ‘अंजल थुरई’ से शुरू किया। इसके बाद वह तेलुगु फिल्मों ‘डोंगा प्रेमा’ और ‘हार्ट अटैक’ में नजर आईं। हिंदी दर्शकों ने उन्हें फिल्म ‘श्रृंगार’ में देखा।
फिल्मों के साथ-साथ खुशी ने टीवी और रियलिटी शोज में भी अपना दमखम दिखाया। उन्होंने एमटीवी के चर्चित शो ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘लव स्कूल 3’ में भाग लेकर युवाओं के बीच अपनी पहचान बनाई। उनकी बोल्ड शख्सियत और स्पष्टवादी रवैया उन्हें सुर्खियों में रखता रहा।
टीवी में भी कर चुकी हैं अभिनय
टीवी की दुनिया में भी उन्होंने अहम किरदार निभाए। सब टीवी के शो ‘बालवीर रिटर्न्स’ में वह ज्वाला परी के रूप में दिखीं, जबकि धार्मिक धारावाहिक ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में भी नजर आईं। हाल ही में वह कॉमेडियन और रियलिटी स्टार मुनव्वर फारूकी के होस्ट किए गए शो ‘द सोसाइटी’ में दिखाई दीं।