फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Khushbu Sundar on Justice Hema Committee report said women are expected to compromise

Justice Hema Committee: खुशबू बोलीं- जस्टिस हेमा समिति रिपोर्ट की जरूरत थी, लेकिन क्या इससे थमेगा दुर्व्यवहार?

Wed, 28 Aug 2024 12:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:59 PM IST
सार

अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट पर कहा कि दुर्व्यवहार रोकने के लिए इसकी बहुत जरुरत थी, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा? उन्होंने पुरूषों से पीड़िता के साथ खड़े होने का भी आग्रह किया।
 

विज्ञापन
Actress Khushbu Sundar on Justice Hema Committee report said women are expected to compromise
खुशबू सुंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @khushsundar

विस्तार

मलयालम सिनेमा पर आई जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट से फिल्म उद्योग में हड़कंप मचा हुआ है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिन पर पिछले कई दिनों से अलग-अलग कलाकार अपनी टिप्पणी कर रहे हैं। अब इसी सिलसिले में अभिनेत्री और बीजेपी नेता खुशबू सुंदर का भी बयान आ गया है, जिनका मानना है कि इस रिपोर्ट की बहुत सख्त जरूरत थी।

विज्ञापन


क्या दुर्व्यवहार को रोका जा सकेगा
खुशबू सुंदर ने अपने एक्स हैंडल पर एक लंबी पोस्ट साझा कर हुए लिखा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री का ये 'मीटू आंदोलन' वाला पल आपको झकझोर देता है। उन सभी महिलाओं को बधाई, जो जमीन पर डटी रहीं और विजयी हुईं। उन्होंने लिखा कि दुर्व्यवहार को रोकने की खातिर जस्टिस हेमा समिति की बहुत जरूरत थी, लेकिन क्या ऐसा हो पाएगा?
विज्ञापन

 


हर एक क्षेत्र में इस तरह की चीजें मौजूद है
खुशबू ने आगे लिखा कि हर एक क्षेत्र में इस तरह की चीजें मौजूद है, जिनमें महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वो अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए समझौता करें। उन्होंने लिखा कि पुरुषों को भी इसका सामना करना पड़ता है, मगर अधिकतर खामियाजा महिलाओं को ही भुगतना पड़ता है।

Shraddha Kapoor: वरुण धवन की जगह अब ऋतिक रोशन के घर में रहेगी यह 'स्त्री'? अक्षय कुमार की बनेंगी पड़ोसी

पुरुषों से किया पीड़िता के साथ खड़े होने का आग्रह
अभिनेत्री ने लिखा कि पीड़ित कोई भी हो सकता है। आपके या मेरे लिए वो अजनबी हो सकता है, मगर उसे सुनने के लिए कान और हम सभी लोगों से भावनात्मक समर्थन की जरुरत होती है। उन्होंने सभी पुरुषों से पीड़िता के साथ खड़े होने और समर्थन देने का भी आग्रह किया। मालूम हो कि केरल सरकार ने साल 2017 में जस्टिस हेमा समिति का गठन किया था, जिसकी हाल ही में जारी रिपोर्ट में मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण को लेकर खुलासा किया गया है।



R Madhavan: माधवन ने ठुकराया पान मसाला विज्ञापन का करोड़ों का ऑफर, लंदन में कर रहे स्पोर्ट्स ड्रामा की शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed