फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   actress karisma kapoor emotional note after ex husband sunjay kapur death

Karisma Kapoor: पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा ने किया पहला पोस्ट, फैंस को दिया खास मैसेज

Thu, 26 Jun 2025 04:43 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 26 Jun 2025 04:43 PM IST
सार

Karisma Kapoor Emotional Note: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने बुधवार को अपना 51वां जन्मदिन मनाया। अब करिश्मा ने अपने पूर्व पति संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है।

विज्ञापन
actress karisma kapoor emotional note after ex husband sunjay kapur death
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @therealkarismakapoor

विस्तार

बॉलीवुड की चहेती अदाकारा करिश्मा कपूर हाल ही में एक मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। एक्ट्रेस के पूर्व पति संजय कपूर का निधन उनके लिए किसी गहरे सदमे से कम नहीं रहा। इसी बीच अभिनेत्री ने अपना 51वां जन्मदिन मनाया, जिस मौके पर उन्हें उनके परिवार और फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाइयां मिलीं। अब पूर्व पति के निधन के बाद पहली बार एक्ट्रेस ने अपने सोश मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक नोट शेयर किया है। उन्होंने सभी फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

करिश्मा कपूर का 51वां जन्मदिन
करिश्मा ने गुरुवार को अपने 51वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया, जो संजय कपूर के असामयिक निधन के बाद उनका पहला बयान माना जा रहा है। बीते कुछ हफ्ते करिश्मा के लिए बेहद भावनात्मक रहे, क्योंकि उनके पूर्व पति सुंजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया था। इसके बाद करिश्मा ने उनके अंतिम संस्कार में दिल्ली में शामिल होकर अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ परिवार का साथ निभाया।

विज्ञापन




ये खबर भी पढ़ें: Old Man: 'सितारे जमीन पर' से लेकर 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' तक, इन फिल्मों में बूढ़े लोगों ने निभाया दमदार किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

करिश्मा ने शेयर किया नोट
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों को जन्मदिन की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं और समर्थन के लिए धन्यवाद।’ इस छोटे से संदेश में उनका गहरा भाव छिपा था, जो उनके अंदर की भावनात्मक स्थिति को बयां कर रहा था।

करीना कपूर ने बहन को किया था विश
बुधवार को उनकी बहन करीना कपूर खान ने भी करिश्मा के जन्मदिन पर एक प्यारा सा नोट साझा किया। करीना ने लिखा, ‘ये मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है तुम दोनों की... ब्रह्मांड की सबसे मजबूत और सबसे बेहतरीन लड़की को जन्मदिन मुबारक। ये साल हमारे लिए आसान नहीं रहा, लेकिन जैसे कहा जाता है, मुश्किल समय टिकते नहीं, मजबूत लोग टिकते हैं। मेरी बहन, मेरी मां, मेरी सबसे अच्छी दोस्त... हैप्पी बर्थडे मेरी लो लो।’ 



View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)


इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान निधन
संजय कपूर की बात करें तो उनका निधन इंग्लैंड में एक पोलो मैच के दौरान हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक मधुमक्खी निगलने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनकी कंपनी सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में दिल का दौरा पड़ने को मौत का कारण बताया, लेकिन और कोई डीटेल शेयर नहीं की गई।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी थी, जो 2016 में मंजूर हुआ। करिश्मा कपूर भले ही फिल्मों से कुछ दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन उनका स्क्रीन प्रेजेंस आज भी फैन्स को आकर्षित करता है। निजी जीवन में आए इस दुखद मोड़ के बावजूद, जिस तरह से करिश्मा ने खुद को संभाला और परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहीं, वो उनकी दृढ़ता का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed