फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Jyothika said yes to do work in film Shrikanth after Kanguva star Suriya intervention

Srikanth: पति सूर्या के मनाने पर 'श्रीकांत' में काम करने को तैयार हुईं ज्योतिका, निर्देशक ने किया खुलासा

Fri, 26 Apr 2024 03:55 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 26 Apr 2024 03:55 PM IST
सार

ज्योतिका बीते दिनों फिल्म 'शैतान' में नजर आई थीं। अब उनकी अगली फिल्म 'श्रीकांत' भी रिलीज को तैयार है। श्रीकांत के निर्देशक ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ज्योतिका ने पहले फिल्म करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Actress Jyothika said yes to do work in film Shrikanth after Kanguva star Suriya intervention
श्रीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री ज्योतिका फिल्मी दुनिया की जानी-मानी हस्ती हैं। उन्होंने हिंदी, तामिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। हाल में ही वह अभिनेता अजय देवगन और माधवन के साथ 'शैतान' में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने हिंदी सिनेमा में वापसी की थी। ज्योतिका, राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'श्रीकांत' में एक बार फिर से पर्दे पर नजर आने वाली हैं। हालांकि, इस फिल्म के लिए उन्होंने 'शैतान' से पहले ही हामी भर दी थी।

विज्ञापन


फिल्म के लिए सूर्या ने राजी किया
'शैतान' के बाद ज्योतिका तुषार हीरानंदानी द्वारा निर्देशित 'श्रीकांत' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी नजर आएंगे, जो फिल्म में 'श्रीकांत' का रोल अदा कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में तुषार ने खुलासा किया है कि इस फिल्म के लिए ज्योतिका को उनके पति सूर्या ने राजी किया था। सूर्या साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उन्हें साल 2020 में फिल्म 'सोरारई पोटरू' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है।
विज्ञापन


ज्योतिका ने 'श्रीकांत' को कर दिया था मना
फिल्म 'श्रीकांत' के निर्देशक ने बताया कि वे ज्योतिका के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने ज्योतिका की कई तामिल फिल्में देखीं थीं। उन्हें हमेशा से लगता था कि ज्योतिका एक बेहतरीन अदाकारा हैं। जब तुषार फिल्म में शिक्षिका के किरदार को लेकर अभिनेत्री के पास पहुंचे तो उन्होंने ये किरदार करने से मना कर दिया। ज्योतिका ने उन्हें ये कहते हुए इनकार कर दिया कि वह इस किरदार को नही निभा पाएंगी। इसके अगले दिन ही अभिनेत्री ने उन्हें वापस से फोन कर घर बुलाया और फिल्म के लिए हां कर दी। तुषार के मुताबिक, अभिनेत्री ने उन्हें बताया कि सूर्या ने फिल्म की कहानी पढ़ी और उन्हें यह बहुत पसंद आई। इसके बाद उन्होंने ज्योतिका को ये फिल्म करने के लिए राजी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nysa devgn Aarav Kumar Party: लंदन में पार्टी कर रहे हैं नीसा देवगन और आरव कुमार, ओरी ने साझा की तस्वीरें

'शैतान' से पहले साइन की थी 'श्रीकांत'
बातचीत के दौरान तुषार ने दावा किया कि ज्योतिका ने शैतान से भी पहले श्रीकांत के लिए हामी भरी थी। वह लंबे समय से हिंदी फिल्में नहीं कर रही थीं, ऐसे में श्रीकांत उनकी पहली हिंदी फिल्म थी, जिसके लिए उन्होंने हामी भरी थी। इसमें आगे उन्होंने कहा, 'मुकेश छाबड़ा ने मुझे फोन कर ज्योतिका को 'शैतान' के लिए मनाने को कहा था'। इसके बाद मैंने उन्हें फोन कर कहा, 'कृपया यह फिल्म कर लें, विकास सर की पिक्चर है'।

Hanu-Man: तेलंगाना के राज्यपाल से मिले तेजा सज्जा और प्रशांत, हनुमान की मूर्ति की भेंट, जानें क्या हुई बातचीत

'डोली सजा के रखना' से हिंदी सिनेमा में किया था डेब्यू
ज्योतिका ने 1998 में फिल्म 'डोली सजा के रखना' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए थे। उसी साल उन्होंने साउथ की अजीत स्टारर 'वाली' में काम किया था। इसके बाद से उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया। 

Kajol: कैसे कसरत करती हैं काजोल? अभिनेत्री ने तस्वीर साझा कर बताया हाल, प्रशंसकों का हंस-हंसकर हुआ बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed